भारत बंद : एचआरटीसी चालकों को हालात के मुताबिक बसें रोकने के निर्देश, पंजाब-हरियाणा जाएंगी बसें

ट्रेड यूनियनों के अखिल भारतीय बंद के आह्वान को देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। प्रबंधन ने भी चालकों को निर्देश दिए हैं कि हालात के अनुसार बसें रोकने का फैसला लें लेकिन पंजाब और हरियाणा के लिए कोई भी बस रूट बंद नहीं किया गया है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:45 PM (IST)
भारत बंद : एचआरटीसी चालकों को हालात के मुताबिक बसें रोकने के निर्देश, पंजाब-हरियाणा जाएंगी बसें
एचआरटीसी चालकों को हालात के मुताबिक बसें रोकने के निर्देश दिए हैं। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। ट्रेड यूनियनों के अखिल भारतीय बंद के आह्वान को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। प्रबंधन ने भी चालकों को निर्देश दिए हैं कि हालात के अनुसार बसें रोकने का फैसला लें, लेकिन पंजाब और हरियाणा के लिए कोई भी बस रूट बंद नहीं किया गया है।

शिमला के मंडलीय प्रबंधक यानी डीएम दलजीत सिंह ने बताया कि बंद से लोगों को अस्थायी तौर पर परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, लेकिन बसें बंद नहीं रहेंगी। हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। फिर भी निगम प्रबंधन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखेगा। प्रदेश के भीतर बसें चलती रहेंगी।

ऊना डिपो मौके पर ही लेगी फैसला

विभिन्न संगठनों एवं किसानों की ओर से सोमवार को भारत बंद आह्वान के मद्देनजर हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की बसों पर असर पड़ता सकता है। सोमवार को मौके की परिस्थितियों को देखते हुए ऊना डिपो प्रदेश से बाहर जाने वाले रूटों को दौड़ाएगा। अगर भारत बंद में किसी प्रकार से जिला और पंजाब आदि स्थानों पर उग्र रूप दिखता है तो सभी रूट भी प्रभावित हो सकते हैं। अगर स्थिति बिगड़ी तो पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा व दिल्ली आदि अन्य राज्यों पर करीब 15 रूटों पर चलने वाली बसों के पहिये थम सकते हैं। हालांकि मौके की नजाकत को देखते हुए एचआरटीसी ऊना प्रबंधन फैसला लेगा। एचआरटीसी ऊना के आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि सोमवार को भारत बंद है। इसका रुख क्या रहेगा उस हिसाब से ही बसों को रूटों पर दौड़ाया जाएगा। वर्तमान में ऊना डिपो के 100 के करीब रूट दौड़ रहे हैं। अन्य राज्यों के लिए 15 रूट हैं। कोशिश रहेगी सुबह-सुबह शांत माहौल के बीच जिला की सीमा के बाहर होकर प्रदेश की शिमला आदि रूटों पर जाने वाली बसों को भेज दिया जाए अन्यथा माहौल गरमाने पर सभी रूटों को रद भी किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी