मानसून आने से पहले चकाचक होंगी धर्मशाला शहर की निकास नालियां

मानसून आने से पहले धर्मशाला शहर की निकास नालियां चकाचक होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:00 AM (IST)
मानसून आने से पहले चकाचक होंगी 
धर्मशाला शहर की निकास नालियां
मानसून आने से पहले चकाचक होंगी धर्मशाला शहर की निकास नालियां

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : मानसून आने से पहले धर्मशाला शहर की निकास नालियां चकाचक होंगी। इससे शहर में कहीं भी जलभराव नहीं होगा और निगम व लोगों की संपत्ति भी सुरक्षित रहेगी। निकास नालियों के साथ झाड़ियों को भी काटा जाएगा। इसके लिए निगम जल्द कार्य शुरू करेगा। सभी पार्षदों ने महापौर से चर्चा करने के बाद स्वयं मौके पर कार्य करवाने का फैसला लिया है।

धर्मशाला शहर की भौगोलिक परिस्थिति मैदानी इलाकों की तुलना में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देती है। मैक्लोडगंज में पानी की निकासी की पुख्ता व्यवस्था होने से समस्या का समाधान हो चुका है। बरसात में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसलिए नगर निगम ने समय रहते और मानसून आने से पहले निकास नालियों की सफाई व इन्हें चकाचक करने का फैसला लिया है ताकि पानी की निकासी सही ढंग से हो सके।

नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार सिंह नैहरिया ने बताया कि जल्द शहर की निकास नालियों की साफ-सफाई के साथ इन्हें चकाचक कर दिया जाएगा। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में स्वयं कार्य करवाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

chat bot
आपका साथी