आलमपुर के बीड साई में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी जयसिंहपुर पुलिस चौकी आलमपुर के तहत साई गांव में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:49 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:49 PM (IST)
आलमपुर के बीड साई में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत
आलमपुर के बीड साई में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर : पुलिस चौकी आलमपुर के तहत साई गांव में संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 57 वर्षीय अमीं चंद पुत्र केहर सिंह निवासी बीड साई दिल्ली में नौकरी करता था और लॉकडाउन के बाद से घर पर ही रह रहा था। उसकी पत्नी व बच्चे दिल्ली में ही हैं। अमीं चंद वीरवार रात को किसी काम के लिए घर से निकला था। शुक्रवार सुबह लोगों ने उसे खेत में पड़े देखा।

पंचायत प्रधान विनोद चौधरी ने पुलिस को सूचित किया। आलमपुर पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआइ विधि चंद पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। थाना लंबागांव के एसएचओ अश्वनी शर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मछली पकड़ने पौंग में गए व्यक्ति की सर्पदंश से मौत

संवाद सूत्र, जवाली : उपमंडल जवाली के अधीन हरसर में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। 57 वर्षीय जगत राम पुत्र नकेलु राम निवासी हरसर पौंग झील में मछली पकड़ने का काम करता था। वह सुबह पांच बजे अन्य लोगों के साथ घर से पौंग झील के लिए निकला तथा रास्ते में सांप ने काट लिया। अन्य लोग उसे घर ले आए, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। जगत सिंह के दो बेटे व पत्नी है। पंचायत प्रधान देसराज ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए। संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव

संवाद सूत्र, डाडासीबा : देहरा उपमंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनहेत में निजी शोरूम के समीप एक शव मिला है। व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह व्यक्ति यहीं आसपास रद्दी बेचने का काम करता था। घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित ढाबा मालिक ने बताया कि यह व्यक्ति रात को खाना पैक करवाकर ले गया था। सुबह वह सड़क किनारे मृत मिला। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी