बाल आश्रम सुजानपुर के तीन लड़के कमरे की खिड़की से जाली तोड़कर भागे

बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं। मामले में आश्रम प्रबंधन की शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। ल

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:45 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:45 PM (IST)
बाल आश्रम सुजानपुर के तीन लड़के कमरे की खिड़की से जाली तोड़कर भागे
बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं।

हमीरपुर, संवाद सहयोगी। बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़के कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए हैं। मामले में आश्रम प्रबंधन की शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। लड़कों के भाग जाने का पता चलने के तुरंत बाद आश्रम के प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय तीन लड़के मंगलवार सुबह आश्रम से भाग गए हैं। आश्रम प्रबंधन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विक्रांत निवासी जिला ऊना, शिवा उत्तराखंड और विशाल काठमांडू आश्रम से लापता हो गए हैं। इन लड़कों के साथ मोबाइल भी नहीं है जिस वजह से पुलिस को इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ सकती है। हालांकि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

सुजानपुर थाना के प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करे लड़कों की छानवीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरो की जांच कर रहे है ताकि बच्चों का कोई सुराग मिल सके । उन्होंने बताया कि आईपीसी धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ओर छानबीन जारी है। अधीक्षक अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे शशि पाल ने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर से 3 लड़कों ने कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर भाग गए । उन्होंने बताया कि लड़कों के भाग जाने का पता चलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामला पिछले ढाई वर्ष पहले भी 3 लड़के भाग जाने का था। उन्होंने बताया कि 3 दिन के भीतर ही पुलिस ने तीनो लड़कों को खोज निकाला था । जिनमें से उन 3 लड़कों में विक्रांत शामिल मंगलवार को 4 बजे फिर अपने साथ दो और लड़को को भगा कर ले गया।

आपको बता दे कि पिछले ढाई वर्ष पहले भी बाल आश्रम से 3 लड़के भाग गए थे। वहीं पुलिस ने तीन के भीतर है तीनो लड़को को ढूंढ लिया था जिनमे से विक्रांत मंगलवार को सुबह फिर 2 लड़कों के साथ भाग गया। बार बार बाल आश्रम से लड़कों के भाग जाने से लोग भी परेशान है। बाल आश्रम में लड़कों की कुल सँख्या 12 है जिनमे से 3 लड़के मंगलवार को भाग गए अभी कुल 9 लड़के है शेष रह गए।

chat bot
आपका साथी