बीड़ में होगा बड़ा भंगाल का चुनाव, 439 मतदाता लेंगे भाग

जिला कांगड़ा की अति दुर्गम बड़ा भंगाल पंचायत का वीरवार को चुनाव होगा। इसमें 439 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां रोचक बात यह होगी कि बड़ा भंगाल पंचायत का चुनाव अपनी पंचायत में नहीं बल्कि 78 किलोमीटर दूर बीड़ पंचायत में होगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:18 PM (IST)
बीड़ में होगा बड़ा भंगाल का चुनाव, 439 मतदाता लेंगे भाग
जिला कांगड़ा की अति दुर्गम बड़ा भंगाल पंचायत का वीरवार को चुनाव होगा।

बैजनाथ, मुनीष दीक्षित। जिला कांगड़ा की अति दुर्गम बड़ा भंगाल पंचायत का वीरवार को चुनाव होगा। इसमें 439 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां रोचक बात यह होगी कि बड़ा भंगाल पंचायत का चुनाव अपनी पंचायत में नहीं बल्कि 78 किलोमीटर दूर बीड़ पंचायत में होगा। बड़ा भंगाल पंचायत के कुल 455 मतदाता हैं। इस में से 16 मतदाता इस समय बड़ा भंगाल गांव में है।

जबकि बाकी लोग बर्फबारी के कारण इस समय बीड़ आ चुके हैं। पंचायत के कुल 5 वार्ड हैं। इसमें से वार्ड नंबर 3 और 4 से वार्ड पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब यहां पर पंचायत प्रधान, उप प्रधान व तीन वार्डों में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। इस बार इस पंचायत से पंचायत प्रधान के लिए कुल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें पूर्व प्रधान चुन्नीलाल भंगालिया सहित पूर्व उप प्रधान परसराम भी शामिल हैं। जबकि उप प्रधान पद के लिए यहां पर 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रशासन ने पहले बड़ा भंगाल में मौजूद 16 मतदाताओं के लिए भी पोलिंग स्टेशन बनाने की पहल की थी। लेकिन वहां बर्फ होने के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं है।

ऐसे में इस बार बड़ा भंगाल में पोलिंग बूथ नहीं लगेगा। वीरवार को केवल बीड़ में एक मतदान केंद्र पर चुनाव होगा। उल्लेखनीय है कि बड़ा भंगाल पंचायत बर्फबारी के कारण सर्दियों में करीब 6 महीने तक कट जाती है। ऐसे में वहां के लोग बीड़ में रहने आ जाते हैं।उधर बीडीओ बैजनाथ कुलवंत सिंह ने बताया कि बड़ा भंगाल पंचायत का चुनाव बीड़ में होगा। इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। सभी उम्मीदवार बीड़ में ही हैं।

chat bot
आपका साथी