परागपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व पंचकर्म केंद्र का शुभारंभ

संवाद सहयोगी जसवां परागपुर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने वीरवार को राजकीय आयुर्वेदिक स्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:17 PM (IST)
परागपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य 
व पंचकर्म केंद्र का शुभारंभ
परागपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व पंचकर्म केंद्र का शुभारंभ

संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने वीरवार को राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व पंचकर्म केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र प्रदेश में आयुर्वेदिक विभाग एवं पर्यटन विभाग का साझा उपक्रम होगा। राष्ट्रीय धरोहर गांव में देश-विदेश से भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं। बहुत से पर्यटक मानसिक एवं शारिरिक स्वास्थ्य लाभ लेने की दृष्टि से प्रदेश में आते हैं। अत: यह केंद्र धरोहर गांव के पर्यटन व्यवसाय में भी वृद्धि करेगा। विभाग को पंडित चेतराम शर्मा एवं अन्य दानी सज्जनों ने पांच कनाल से अधिक भूमि केंद्र के लिए बनने वाले विलक्षण भवन के निर्माण के लिए दान में दी है। भवन के लिए विभाग को दान की गई भूमि संबंधित सभी औपचारिकता पूर्ण करके पंचकर्म केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आज पूरा विश्व एवं देश स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए योग एवं आयुर्वेद जैसी भारतीय परंपराओं और पद्धतियों की और आकर्षित हो रहा है। कोरोना महामारी के इस काल में भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेद ने संजीवनी का कार्य किया है। आज आवश्यकता है कि पूरे प्रदेश में आयुर्वेद एवं स्वदेशी पारंपरिक उपचार की विधाओं को बढ़ावा दिया जाए। भारतीय उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, •ालिाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डा. सुनित पठानिया, बीडीओ परागपुर कंवर सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी राजेश नरियाल, उपमंडल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर बृजनंदन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी