हमीरपुर के लंबलू में स्तनपान के प्रति किया जागरूक

हमीरपुर के वृत लंबलू में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्तनपान दिवस मनाया। यह स्तनपान सप्ताह पहली से सात अगस्त तक मनाया जा रहा है। वृत पर्यवेक्षक विकास शर्मा ने बताया कि स्तनपान दिवस का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करना है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:03 PM (IST)
हमीरपुर के लंबलू में स्तनपान के प्रति किया जागरूक
हमीरपुर के लंबलू में स्तनपान के प्रति जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। जागरण

हमीरपुर, जेएनएन। हमीरपुर के वृत लंबलू में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्तनपान दिवस मनाया। यह स्तनपान सप्ताह पहली से सात अगस्त तक मनाया जा रहा है। वृत पर्यवेक्षक विकास शर्मा ने बताया कि स्तनपान दिवस का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करना है। स्तनपान मां और बच्चे के लिए वरदान है। स्तनपान के बच्चों को बहुत लाभ होते हैं। यह शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी सहायता करता है। स्तनपान बच्चे का पहला टीकाकरण है। मां के दूध में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। मां का पहला गाढ़ा दूध बच्चों को रोगों से लडऩे के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) विकसित करता है। यह बच्चे की स्मरणशक्ति को भी बढ़ाता है। इसलिए अधिक से अधिक महिलाओं तक यह जानकारी पहुंचनी चाहिए, तभी यह अभियान सफल हो सकेगा। इस अवसर पर वृत लंबलू की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, गर्भवती, धात्री महिलाओं सहित कई लोग मौजूद रहे।

टौणी देवी बाजार में तहसीलदार ने कोरोना के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के साथ ही प्रशासन ने भी लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। बुधवार को तहसीलदार बमसन डाक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में टौणी देवी बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में स्थानीय पुलिस चौकी का स्टाफ, नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल, तहसील कार्यालय का स्टाफ मुख्य रूप से शामिल रहा। दुकानदारों को बताया गया कि मास्क का प्रयोग करें और दुकान पर आने वाले ग्राहक से शारीरिक दूरी बनाए रखने की सख्त अपील करें। दुकान पर सैनिटाइजर जरूर रखें। आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि अगर कोविड नियमों की पालना नहीं की गई तो प्रशासन लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगा। भविष्य में बाजारों का औचक निरीक्षण कर कोविड नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। हमीरपुर जिला सहित प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इसलिए यही समय है कि हम सावधान हो जाएं और कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने से रोक पाएं।

chat bot
आपका साथी