Avalanche: लाहुल में गोंदला गांव के सामने पहाड़ी से हुआ हिमस्खलन, ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ा खतरा

Avalanche in Lahaul हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति दो दिन हुई बर्फबारी के बाद हिमस्‍खलन का खतरा बढ़ गया है। चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:36 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:36 PM (IST)
Avalanche: लाहुल में गोंदला गांव के सामने पहाड़ी से हुआ हिमस्खलन, ताजा बर्फबारी के बाद घाटी में बढ़ा खतरा
चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ।

मनाली, जागरण संवाददाता। Avalanche in Lahaul, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति दो दिन हुई बर्फबारी के बाद हिमस्‍खलन का खतरा बढ़ गया है। चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर के लिए रुक गया। ताजा बर्फबारी के बाद लाहुल घाटी में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। केलंग सिस्सू में तीन इंच से अधिक बर्फबारी हुई है, जबकि दारचा में दो इंच हिमपात हुआ है। घाटी के समस्त ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे किसानों की दिक्कत बढ़ गई है।

लाहुल घाटी के समस्त पहाड़ बर्फ से लद गए हैं। ग्रामीण राजीव व दोरजे ने बताया आज 11 बजे के करीब गोंदला के सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ। उन्होंने कहा हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद बढ़ी हिमस्खलन की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें: रोहतांग व बारालाचा दर्रे में तीन फीट तक हिमपात, मनाली-लेह मार्ग पर फंसे सैकड़ों वाहन, पर्यटकों की चांदी

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: दो दिन बाद फ‍िर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-हिमपात से तापमान में भारी गिरावट

chat bot
आपका साथी