ठियोग में साढ़े चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित

Shimla Crime News हिमाचल प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में साढ़े 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:29 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:38 PM (IST)
ठियोग में साढ़े चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपित
हिमाचल प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Crime News, हिमाचल प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में साढ़े 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। स्वजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपित युवक मासूम के पड़ोस में ही रहता है। उसकी उम्र 30 साल है। आरोपित प्रवासी युवक है, जबकि पीड़ित बच्ची नेपाली मूल की है। यह घटना 18 सितम्बर शाम की है।

मामले के अनुसार मासूम बच्ची को कमरे के बाहर अकेला पाकर आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने पर परिवार के सदस्‍य वहां पहुंच गए और आरोपित की करतूत पकड़ी गई। स्‍वजनों ने इसकी शिकायत ठियोग पुलिस से की। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्‍त बने युवक ने शिमला में महिला से किया दुष्कर्म, दो बच्‍चों की मां है पीडि़ता

यह भी पढ़ें: Kangra Crime News: महिला के फार्म से चुराया मुर्गा, थाने में सुनवाई न हुई तो सीएम आफ‍िस पहुंचा मामला, FIR दर्ज

सर्पदंश के कारण महिला की मौत

नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नोहंगी के नरियाह गांव में शनिवार देर सायं सर्पदंश के कारण एक महिला की मौत होने से क्षेत्रभर में शोक की लहर है। स्वजन के अनुसार सुनीता कुमारी पत्नी राजेंद्र कुमार शनिवार देर सायं घर के निकट पशुशाला में अपने काम में व्यस्त थी कि इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। पता चलते ही स्वजन उसे हमीरपुर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान सुनीता देवी का निधन हो गया। स्वजन ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को महिला के बेटे का विवाह होना है जिसके चलते पूरा परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था और घर की साफ सफाई का कार्य चल रहा था। महिला की मौत पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद आशीष डोगरा, बीडीसी संतोष कुमारी, उद्यमी प्रभात चौधरी, ब्रह्मïदास, पितांबर शर्मा, अमरनाथ, तिलकराज, वासुदेव शर्मा, प्रकाश चंद व सुरजीत आदि ने दुख प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी