Atal Tunnel Rohtang: बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल, प्रशासन ने गाइडलाइन की जारी

Atal Tunnel Rohtang ताजा बर्फ़बारी के बाद खिली धूप ने पर्यटकों की मुराद पूरी कर दी है। प्रशासन ने आज अटल टनल रोहतांग सैलानियों के बहाल कर दी है। आज मनाली की ओर से साढ़े 11 बजे से पर्यटक अटल टनल के लिए रवाना होंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:03 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:03 AM (IST)
Atal Tunnel Rohtang: बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल, प्रशासन ने गाइडलाइन की जारी
प्रशासन ने आज अटल टनल रोहतांग सैलानियों के बहाल कर दी है।

मनाली, जसवंत ठाकुर। Atal Tunnel Rohtang, ताजा बर्फ़बारी के बाद खिली धूप ने पर्यटकों की मुराद पूरी कर दी है। प्रशासन ने आज अटल टनल रोहतांग सैलानियों के बहाल कर दी है। आज मनाली की ओर से साढ़े 11 बजे से पर्यटक अटल टनल के लिए रवाना होंगे। हालांकि अटल टनल के नार्थ पोर्टल में रोड स्लीपरी है, जिसे देखते हुए घाटी में पर्यटकों की आवाजाही हालात के ऊपर ही निर्भर करेगी। लेकिन मौसम साफ होने से दो दिन से मनाली में ठहरे पर्यटकों की मुराद पूरी हो गई है। गौर हो कि बुधवार के बाद बर्फ के फाहे गिरने के कारण बर्फ़ीली वादियां पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई थी। लेकिन आज पर्यटक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां करेंगे।

दूसरी ओर ताजा बर्फ़बारी के बाद मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। क्रिसमस व न्यू ईयर को लेकर बुकिंग का क्रम शुरू हो गया है। पर्यटन कारोबारियों को भी ताजा बर्फ़बारी से पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कहा मौसम साफ हो गया है। खिली धूप के बीच पर्यटकों को 11 बजे अटल टनल की ओर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा सोलंगनाला से आगे पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी। उन्होंने सैलानियों से आग्रह किया कि वो पुलिस के दिशा निर्देशों और ट्रैफ़िक के नियमों का पालन करें, ताकि सभी सुरक्षित बर्फ का आनंद ले सकें।

लाहुल स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि सुबह के समय अटल टनल के पास सड़क पर बर्फ जमी थी, जिस कारण वाहन स्किड होने का खतरा बना हुआ था। लेकिन धूप खिलने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। लाहुल आने वाले पर्यटकों से आग्रह है कि वे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में न जाएं और पुलिस के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लाहुल की बर्फ़ीली वादियों में घूमने का आनंद उठाएं।

chat bot
आपका साथी