अटल टनल के नार्थ पोर्टल में बर्फीली हवा से धरशाही हुआ बीआरओ का गेट

रोहतांग दर्रे के उस पार अटल टनल के नार्थ पोर्टल में बीआरओ द्वारा तैयार गेट आज सुबह बर्फीला तूफान चलने से गिर गया। शनिवार सुबह से ही अटल टनल के दोनों ओर बर्फ बारी हो रही है। नार्थ पोर्टल में आधा फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:47 PM (IST)
अटल टनल के नार्थ पोर्टल में बर्फीली हवा से धरशाही हुआ बीआरओ का गेट
अटल टनल के नार्थ पोर्टल में बीआरओ द्वारा तैयार गेट आज शनिवार सुबह बर्फीला तूफान चलने से गिर गया।

मनाली, जेएनएन। रोहतांग दर्रे के उस पार अटल टनल के नार्थ पोर्टल में बीआरओ द्वारा तैयार गेट आज शनिवार सुबह बर्फीला तूफान चलने से गिर गया। लोहे व कंकरीट से बने इस गेट के गिरने से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन गेट के सड़क पर गिरने से मनाली केलंग मार्ग अवरुद्ध हो गया।

शनिवार सुबह से ही अटल टनल के दोनों ओर बर्फ बारी हो रही है। नार्थ पोर्टल में आधा फिट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के बीच लगभग 11 बजे सिस्सु व अटक टनल के नार्थ पोर्टल के बीच बर्फ़ीली हवाएं चली। गेट के गिरने से घंटों मार्ग अबरुद्ध रहा। गेट के गिरने की जानकारी मिलते ही बीआरओ सड़क बहाली में जुटा और बर्फ के बीच कड़ी मेहनत कर सड़क को बहाल किया।

chat bot
आपका साथी