सेना में भर्ती होने के लिए पालमपुर में जुटे युवा, सुबह चार बजे मिली एंट्री; जानिए कितने अभ्‍यर्थी लेंगे भाग

हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के खेल मैदान में मंगलवार से कांगड़ा और चंबा जिला के युवाओं के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 08:58 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 03:07 PM (IST)
सेना में भर्ती होने के लिए पालमपुर में जुटे युवा, सुबह चार बजे मिली एंट्री; जानिए कितने अभ्‍यर्थी लेंगे भाग
सेना में भर्ती होने के लिए पालमपुर में जुटे युवा, सुबह चार बजे मिली एंट्री; जानिए कितने अभ्‍यर्थी लेंगे भाग

पालमपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के खेल मैदान में मंगलवार से कांगड़ा और चंबा जिला के युवाओं के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह चार बजे युवाओं को खेल मैदान में प्रवेश करने का आदेश दिया गया। पहले युवाओं को रात साढ़े 12 बजे प्रवेश करने के लिए कहा गया था। मगर बाद में भर्ती निदेशालय ने समय को बदल दिया। देहरा, पालमपुर और सलूणी के 4150 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 3597 युवा मैदान में पहुंचे।

सेना भर्ती के लिए कांगड़ा व चंबा जिला के 31599 युवाओं का पंजीकरण किया गया है। युवाओं को भर्ती के लिए तहसीलों के आधार पर बुलाया गया है। सैनिक जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क/ एसकेटी सोल्जर ट्रेड्समैन 10वीं पास (शेफ, ड्रेसर, स्टीवर्ड और वॉशर मैन) और सोल्जर ट्रेडसमैन आठवीं पास (हाउस कीपर) श्रेणियां हैं।

यहां से युवाओं ने करवाया पंजीकरण

इंदौरा से 82, फतेहपुर से 106, हारचक्कियां से 30, शाहपुर से 71, धर्मशाला से 56, कांगड़ा से 84, नगरोटा बगवां से 83, बड़ोह से 32, देहरा से 168, ज्वालामुखी से 68, जसवां से 52, रक्कड़ से 28, खुंडियां से 70, थुरल से 20, धीरा से 19, जयसिंहपुर से 99, बैजनाथ से 85, मुल्थान से सात, डाडासीबा से 12, जवाली से 555, नूरपुर से 736, पालमपुर से 803, पांगी से 10,च  राह से 192, सलूणी से 137, भिलाई से 10, डलहौजी से 188, भटियात से 291, ङ्क्षसहुता से 99, चंबा से 371, होली से नौ और भरमौर से 73 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है।

chat bot
आपका साथी