उपचुनाव से पहले अर्की में भाजपा नेताओं के घमासान पर हाईकमान की नजर, महंगी पड़ सकती है बगावत

Arki By Election हिमाचल में उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी गंभीरता से काम कर रही है। अर्की में हुई बैठक में पूर्व विधायक ने समर्थकों सहित पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 12:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 12:30 PM (IST)
उपचुनाव से पहले अर्की में भाजपा नेताओं के घमासान पर हाईकमान की नजर, महंगी पड़ सकती है बगावत
हिमाचल में उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Arki By Election, हिमाचल में उपचुनाव को लेकर भाजपा पूरी गंभीरता से काम कर रही है। अर्की में हुई बैठक में पूर्व विधायक ने समर्थकों सहित पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसको पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने खुद अर्की मंडल की मंगलवार को होने वाली बैठक में हिस्सा लेने का फैसला लिया है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान के पास रिपोर्ट पहुंची है कि बगावती तेवर दिखाने वाले नेता उपचुनाव में साथ नहीं चले तो मुश्किल आ सकती है, इसलिए पार्टी के नेताओं की रिपोर्ट के बाद हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना अर्की के गौसदन में होने वाली बैठक में खुद शामिल होंगे।

बैठक में वह अर्की मंडल के नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही उनकी बात भी सुनेंगे। दिन में 11 बजे इनका अर्की पहुंचने का कार्यक्रम है, इसके बाद दोपहर दो बजे इनके यहां से चंडीगढ़ वापस जाने का कार्यक्रम है।

पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली हुई है। सीट के खाली होने के बाद यहां पर उपचुनाव प्रस्‍तावित है। पिछले चुनाव में भाजपा ने पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की टिकट को काट कर भाजपा नेता रत्न पाल सिंह को दे दी थी। इसका अर्की भाजपा ने जोरदार विरोध किया था, लेकिन बाद में पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद शांत हो गए थे। इस बार तो टिकट आवंटन से पहले ही भाजपा नेताओं के बीच की जंग सामने आ गई है।

पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की अगुआई में रविवार को हुई बैठक में साफ कर दिया है कि किसी और को टिकट दिया तो इसका नुकसान पार्टी को हो सकता है। पार्टी की ओर से टिकट आवंटन के बाद बोर्ड, निगम का अध्यक्ष या सरकार में कोई पद देने में भी एक ही नेता को तरजीह देने का लगातार ही भाजपा मंडल अर्की विरोध कर रहा है।

chat bot
आपका साथी