कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कहने को कुछ नहीं

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के विकास में चार वर्ष के दौरान जो कमियां रहीं उन्हें भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद एक साल में पूरा किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:29 PM (IST)
कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कहने को कुछ नहीं
कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कहने को कुछ नहीं

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के विकास में चार वर्ष के दौरान जो कमियां रही हैं, उन्हें भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद एक वर्ष में पूरा किया जाएगा। विकास के नाम पर कांग्रेस के पास कहने को कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर को कई सौगातें दी हैं।

यह बात केंद्रीय खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को फतेहपुर व राजा का तालाब में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने लोगों का भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग ऐसा प्रतिनिधि चुने, जो सरकार में रहकर अपने क्षेत्र का अधिक विकास करवा सके। प्रदेश सरकार ने चार वर्ष में विकास को गति दी है। वह विकास के नाम पर यहां वोट मांगने आए हैं। अनुराग ने कहा कि लोगों को घरद्वार पर सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। केंद्र सरकार फसलों की खरीदारी घरद्वार पर कर रही है। ऐसा 75 वर्ष में पहली बार हुआ है। जो काम कांग्रेस नहीं कर पाई, वह केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है। कांग्रेस के समय स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट आई थी। इसमें कहा गया था कि लागत का 50 फीसद मुनाफा दिया जाएगा, लेकिन इसे लागू नहीं किया। केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया और लागत का 50 फीसद मुनाफा तय किया है। केंद्र सरकार ने एमएसपी के दाम में वृद्धि की है और एमएसपी के तहत रिकार्ड खरीद भी की है। उन्होंने चारों उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

chat bot
आपका साथी