अनुराग ने हिमाचल को भेजे कोरोना से लडऩे के लिए उपकरण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के निजी प्रयासों से हिमाचल प्रदेश के कोरोना वॉरियर्स के लिए भेजे जा रहे मेडिकल उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:36 PM (IST)
अनुराग ने हिमाचल को भेजे कोरोना से लडऩे के लिए उपकरण
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के निजी प्रयासों से हिमाचल के कोरोना वॉरियर्स के लिए भेजे जा रहे मेडिकल उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सेवा ही संगठन के माध्यम से कोरोना आपदा के दौरान देशवासियों की सेवा में लगे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अनुराग ठाकुर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में भी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के निर्देशानुसार सेवाकार्यों में जुटी है। सेवा ही संगठन को अपना मूलमंत्र मानकर पार्टी के लाखों कार्यकर्ता देशवासियों की हरसंभव सहायता दे रहे हैं।

  इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्यकर्मियों व कोविड मरी•ाों के लिए मेडिकल उपकरण भेजने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच सेवा ही संगठन का दूसरा भाग शुरू हो गया है। हमारे कई कार्यकर्ता अस्पतालों के साथ कठिन परिश्रम कर रहे हैं। हिमाचल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से निवेदन है कि अनुराग ठाकुर द्वारा भेजे गये इन सहायता उपकरणों को •ारूरतमंदों तक पहुँचाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा  के मार्गदर्शन में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को आत्मसात कर पूरी निष्ठा के साथ कोरोना आपदा के कठिन समय में भी देशवासियों की सेवा में समर्पित हैं। उन्हीं के आदेश के अनुसार सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कर्मभूमि हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में कोरोना महामारी से लडऩे के लिए निजी प्रयासों से मेडिकल उपकरण और सहायता सामग्री भेजने का का बीड़ा उठाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लिए कोविड-19 संकट काल के समय सेवा ही संगठन के मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा राहत सामग्री भेजने के लिए समस्त भाजपा परिवार एवं हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद ।

ये सामान जिलों के लिए भेजा.

थ्री प्लाइ मास्क,3,00,000

एन-95 मास्क,50,000

ग्लव्स,25,000

फेस शील्ड,10,000

पीपीई किट,7,000

ऑक्सीजन मास्क,6,000

एनआरएम,3,200

आक्सीजन रेगुलेटर,1,500

नेजल कैनुला,250

chat bot
आपका साथी