अनुराग गर्ग होंगे कार्यकारी डीजीपी, संजय कुंडू होम क्वारंटाइन, डीजी जेल सोमेश गोयल भी हुए रिटायर

Himachal DGP एडीजी विजिलेंस अनुराग गर्ग कार्यकारी डीजीपी होंगे। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि मौजूदा डीजीपी संजय कुंडू होम क्वारंटाइन पर चले गए हैं। उनके पिता कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। अब वे ठीक हो गए हैं। कुंडू उनके प्राइमरी कांटेक्ट में आ गए थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 06:39 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 07:43 AM (IST)
अनुराग गर्ग होंगे कार्यकारी डीजीपी, संजय कुंडू होम क्वारंटाइन, डीजी जेल सोमेश गोयल भी हुए रिटायर
एडीजी विजिलेंस अनुराग गर्ग कार्यकारी डीजीपी होंगे।

शिमला, राज्य ब्यूरोHimachal DGP, एडीजी विजिलेंस अनुराग गर्ग कार्यकारी डीजीपी होंगे। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि मौजूदा डीजीपी संजय कुंडू होम क्वारंटाइन पर चले गए हैं। उनके पिता कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। अब वे ठीक हो गए हैं। कुंडू उनके प्राइमरी कांटेक्ट में आ गए थे। एहतियात के तौर पर होम क्वारंटाइन होने का फैसला लिया, जब तक वह वापस कार्यालय नहीं आ जाते हैं, तब तक गर्ग डीजीपी के स्तर के अन्य जरूरी मामलों पर फैसले ले सकेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार अनुराग गर्ग डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे। जबकि सीआइडी के एडीजीपी एन वेणुगोपाल डीजी जेल का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

डीजी जेल सोमेश गोयल सेवानिवृत्त हो गए हैं। वह 1984बैच के आइपीएस हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने एक साल का सेवा विस्तार चाहा था, लेकिन सरकार से इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई। उन्होंने जेल सुधारों की दिशा में काफी अच्छा कार्य किया है। वह डीजीपी भी रहे हैं। लेकिन कोटखाई छात्रा दुष्कर्म एवं हत्या मामले के बाद तब विपक्ष में बैठी भाजपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाया था।

जैसे ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, उन्हें अहम ओहदे से हटा दिया गया। तब एसआर मरडी डीजीपी बने थे। मरडी पूर्व मुख्यंत्री वीरभद्र सिंह के काफी करीबी माने जाने थे। बावजूद इसके उन्होंने वर्तमान सरकार में अपना कार्यकाल पूरा किया।

यह भी पढ़ें: LIVE Himachal Covid Cases Update: 18 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड मामले

यह भी पढ़ें: सोलहदा में जमीन के 40 मीटर नीचे टेक्टोनिक प्लेटों में बहुत अधिक हलचल, बड़े खतरे की आहट

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड

यह भी पढ़ें: परीक्षा के लिए यह समय उचित नहीं, कॉलेज छात्रों को प्रमोट करने पर कैबिनेट लेगी फैसला

chat bot
आपका साथी