अनुराधा राणा बनी लाहुल स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष, राजेश उपाध्यक्ष

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में जिला परिषद की चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। अनुराधा राणा अध्यक्ष और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दो दशक बाद कांग्रेस ने जिला परिषद लाहुल स्पीति पर कब्जा किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:01 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:01 PM (IST)
अनुराधा राणा बनी लाहुल स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष, राजेश उपाध्यक्ष
जिला लाहुल स्पीति में जिला परिषद की चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है।

केलंग,जागरण संवाददाता। जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में जिला परिषद की चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। अनुराधा राणा अध्यक्ष और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दो दशक बाद कांग्रेस ने जिला परिषद लाहुल स्पीति पर कब्जा किया है।

इस ताजपोशी पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर, पूर्व विधायक रघुबीर ठाकुर, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गयल्सन ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष नोरबू बोध, पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र करपा,महिला अध्यक्ष शशि किरण, प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के संयोजक एव जिला प्रवक्ता अनिल सहगल, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष सशील, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस, डीसीसी महा सचिव नोरबू थोलॉकपा, संजय कटोच ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

कांग्रेस ने जिला परिषद की 10 में से छःसीटें पर कब्जा किया था जबकि भाजपा महज चार सीटों पर ही सिमट गई। हालांकि भाजपा ने स्पीति उपमंडल की सभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन लाहुल में सात में से केवल एक ही वार्ड पर भाजपा चुनाव जीत पाई। भाजपा समर्थित लोसर में छेरिंग तदूप, काजा में मोना देवी और सगनम से तेंजिंग फागदोल व लाहुल के उदयपुर में महेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस समर्थित त्रिलोकनाथ से राजेश शर्मा, जाहलमा से छेजंग डोलमा, केलांग से कुगा झालछन, सिसू से अनुराधा, कोलंग से देरजे अंगरूप विजयी रहे थे।

chat bot
आपका साथी