नलेटी के अंकुश शर्मा ने पौधारोपाण कर मनाया अपने बेटे सिद्धाय का जन्मदिन, समाज में मिसाल की कायम

उपमंडल देहरा के तहत पड़ते नलेटी के निवासी अंकुश शर्मा ने अपने पुत्र सिद्धाय गर्ग का जन्मदिन एक अलग रूप से मनाया। जहां आजकल के समय में बच्चे केक काटकर पार्टी मना कर अपना जन्मदिन मनाते हैं तो वही नलेटी निवासी सिद्धाय गर्ग ने पौधारोपण किया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:18 AM (IST)
नलेटी के अंकुश शर्मा ने पौधारोपाण कर मनाया अपने बेटे सिद्धाय का जन्मदिन, समाज में मिसाल की कायम
अंकुश शर्मा ने अपने बेटे सिद्धाय गर्ग का जन्‍मदिन पौधारोपण करके मनाया।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। उपमंडल देहरा के तहत पड़ते नलेटी के निवासी अंकुश शर्मा ने अपने बेटे सिद्धाय गर्ग का जन्मदिन एक अलग रूप से मनाया। जहां आजकल के समय में बच्चे केक काटकर पार्टी मना कर अपना जन्मदिन मनाते हैं तो वही नलेटी निवासी सिद्धाय गर्ग ने पौधारोपण किया। वहीं अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर समाज में बच्चे एवं उसके परिवार ने समस्त जनता के बीच में उदाहरण पेश किया है।

सिद्धाय गर्ग के पिता अंकुश शर्मा ने बताया कि पेड़ हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है वही बढ़ती जनसंख्या एवम अन्य कारणों की वजह से पेड कटान बढ़ गया है। इसी कड़ी में हम सबको ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया वहीं हर साल उसके जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया जाएगा। अंकुश शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है कि सभी पौधारोपण करें।

सभी पौधारोपण करेंगे तो इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से जीवन को मृत्यु की सूली पर चढ़ते देख चुके हैं। ऐसे में इस तरह का पर्यावरण हो कि कृत्रिम सांस की जरूरत ही न पड़े। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आगे आना होगा। सबसे बड़ी बात यह भी है कि जो पौधे लगाएं उन पौधों का संरक्षण भी करें।

chat bot
आपका साथी