Mandi By Election : आनंद शर्मा बोले, भाजपा की गलतफहमी दूर करेगी मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता

Mandi By Election पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव देश की राजनीति के लिए विशेष महत्व रखता है। इस उपचुनाव में जनता भाजपा के वर्चस्व में बने रहने की गलतफहमी को दूर करेगी।

By Virender KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:01 PM (IST)
Mandi By Election : आनंद शर्मा बोले, भाजपा की गलतफहमी दूर करेगी मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता
कुल्लू में पत्रकारों से बात करते पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। जागरण

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Mandi By Election, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का उपचुनाव देश की राजनीति के लिए विशेष महत्व रखता है। इस उपचुनाव में जनता भाजपा के वर्चस्व में बने रहने की गलतफहमी को दूर करेगी। देश की जनता मोदी और जयराम सरकार की असलियत जान चुकी है। मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है।

आनंद शर्मा ने कुल्लू में पत्रकारों से कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। रसोई गैस पर बोझ पडऩे के साथ पेट्रोल, डीजल और सरसों के तेल सहित अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ाकर सरकार मुनाफाखोरी कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। भाजपा हर जगह कहती फिर रही है कि कांग्रेस नेतृत्वविहीन है। नेतृत्व के लिए कांग्रेस को भाजपा से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। केंद्र से करोड़ों रुपये की योजनाएं मिली थीं। मोदी सरकार ने सात साल में हिमाचल को कोई बड़ी सौगात नहीं दी है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रभावितों के साथ पहले बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन बाद में फैक्टर दो के तहत उन्हें मुआवजा न देकर भाजपा सरकार ने उनके साथ भी विश्वासघात किया है।

मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही

आनंद शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। मैं हिमाचल में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करूंगा।

जनता भाजपा की नीतियों से परेशान : हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है और इसका जवाब उपचुनाव में कांग्रेस को जिताकर देगी। कोरोना काल में हिमाचल के पर्यटन कारोबार को नुकसान हुआ है। किसान, बागवान सहित हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान है। मैं किसान का बेटा हूं और लोगों की परेशानियों को समझ सकता हूं।

chat bot
आपका साथी