2.90 करोड़ से बनेगी अमरोह पुल से जंडौर गुम्मी सड़क

संवाद सहयोगी जसवां परागपुर उद्योग बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 02:55 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 02:55 AM (IST)
2.90 करोड़ से बनेगी अमरोह पुल से जंडौर गुम्मी सड़क
2.90 करोड़ से बनेगी अमरोह पुल से जंडौर गुम्मी सड़क

संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : उद्योग बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरोह में जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं का समाधान कर उसके जीवन को सुगम बनाना है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की वर्षो से मांग थी कि गांव तक सड़क पहुंचाई जाए, उन्होंने बताया कि इसके लिए 2.90 करोड़ की लागत से अमरोह पुल से जंडोर-गुम्मी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत अमरोह को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए 70 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का सुधारीकरण किया जा रहा है, जिसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि अमरोह जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में जहां पहले विकास की रोशनी नहीं पहुंचती थी, वहीं आज हर विकासात्मक कार्य यहां करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत सेवाओं के मजबूतीकरण के लिए गावं पट्टी में लगभग 10.50 करोड़ की लागत से 33केवी का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 62 करोड़ की लागत से स्वां नदी पर बनने वाले पुल से इस क्षेत्र की सबसे पुरानी मांग पूर्ण होने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के निवारण एवं विकासात्मक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चौधरी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जसवां सुशील कुमार, पूर्व बीडीसी अध्यक्षा शोभा रानी, प्रधान ग्राम पंचायत अमरोह तरसेम सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत जंडौर सुरेश ठाकुर, हरबंस कालिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी