कोरोना महामारी के बीच अंबुजा सीमेंट कंपनी ने द‍िए 350 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, रोजाना 10 टन उत्पादन संभव

Himachal Oxygen Supply प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए अंबुजा सीमेंट ने आगे आकर सबसे पहले तो 350 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए। इसके बाद रोजान 60 सिलेंडर आक्सीजन भेजने की व्यवस्था कर दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:36 AM (IST)
कोरोना महामारी के बीच अंबुजा सीमेंट कंपनी ने द‍िए 350 ऑक्‍सीजन सिलेंडर, रोजाना 10 टन उत्पादन संभव
अंबुजा सीमेंट ने आगे आकर सबसे पहले तो 350 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Oxygen Supply, प्रदेश के अस्पतालों में आक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए अंबुजा सीमेंट ने आगे आकर सबसे पहले तो 350 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए। इसके बाद रोजान 60 सिलेंडर आक्सीजन भेजने की व्यवस्था कर दी है। सोलन जिला के दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट से आक्सीजन नेरचौक पहुंच रही है। अभी तक शेष दोनों सीमेंट कंपनी प्रबंधन की ओर से सरकारी अस्पतालों के लिए आक्सीजन की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पांच दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सीमेंट उत्पादक कंपनियों से आक्सीजन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। इतना ही नहीं यदि सीमेंट कंपनियां आक्सीजन प्लांट लगाना चाहती है तो उन्हें तुरंत स्वीकृति प्रदान की जाए।

उद्योग विभाग की ओर से तीनों सीमेंट कंपनियों से आक्सीजन प्लांट लगाने का प्रस्ताव मांगे हैं। यदि कंपनियों की ओर से आक्सीजन प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव मिलते हैं तो तीनों सीमेंट कंपनियां तीस टन आक्सीजन का उत्पादन करने की स्थिति में होंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुजा सीमेंट कंपनी दिनेश कुमार शर्मा का कहना है सरकार की तरफ से आक्सीजन उपलब्ध करवाने का मामला आते ही तुरंत अंबुजा प्रबंधन ने आक्सीजन के खाली सिलेंडर उपलब्ध करवाए। सीमेंट प्लांट में सिलेंडर इस्तेमाल होते हैं और राज्य में कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध हो। इसे ध्यान में रखते हुए तीन सौ से अधिक सिलेंडर दिए और रोजाना आक्सीजन से भरे सिलेंडर भेजने की व्यवस्था की गई है।

मुख्य सचिव अनिल खाची का कहना है अंबुजा सीमेंट कंपनी ने हमें आक्सीजन के खाली सिलेंडर तो दिए ही हैं। रोजाना आक्सीजन से भरे सिलेंडर कंपनी प्रबधंन की ओर से प्राप्त हो रहे हैं। सरकार ने सीमेंट कंपनियों से सिलेंडर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था।

chat bot
आपका साथी