Amb Gunshot Incident: बंदूक लेकर फोटो खिंचवाते गोली चलने से हुई बच्‍चे की मौत, दो लोग गिरफ्तार

Amb Gunshot Incident जिला ऊना के कस्बा अम्ब से सटे अप्पर अंदौरा में बच्चे को गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हत्या की धारा को बदलकर अब अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 08:50 AM (IST)
Amb Gunshot Incident: बंदूक लेकर फोटो खिंचवाते गोली चलने से हुई बच्‍चे की मौत, दो लोग गिरफ्तार
अंदौरा में बच्चे को गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

ऊना, जागरण संवाददाता। Amb Gunshot Incident, जिला ऊना के कस्बा अम्ब से सटे अप्पर अंदौरा में बच्चे को गोली लगने से मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में हत्या की धारा को बदलकर अब अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महज कुछ घंटों की मशक्कत के बाद ही बच्चे की मौत मामले पर से पर्दा उठा दिया है। आरोपितों की पहचान कुशल सिंह पुत्र सूरम सिंह निवासी अप्पर अंदौरा व कुलदीप सिंह पुत्र शादी लाल निवासी दसगराईं, जिला रोपड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। इसकी पुष्टि जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को अम्ब उपमंडल के अप्पर अंदौरा गांव में दसगराईं जिला रोपड़ के कई लोग अपने परिवारों के साथ जठेरे पूजने आए हुए थे। इस दौरान बच्चे बाहर खेल रहे थे कि अचानक एक गोली चली, जिससे सात वर्षीय बच्‍चा गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। बाद में अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तुरंत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कालेज में भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि पहले घटनास्थल के साथ लगते मक्की के खेतों की तरफ से गोली चलने की आशंका जताई गई थी।

अम्ब पुलिस टीम ने जब गहनता से जांच की तो अहम जानकारी मिली की जिस जगह पर पंजाब से आए लोगों के जठेरे थे, उससे सटे एक घर के बाथरूम में स्थानीय व्यक्ति ने अपनी लोडिड बंदूक रखी हुई थी। इस दौरान जठेरे पूजने के लिए आए लोगों ने बंदूक को उठा लिया और उसके साथ फोटो खिंचाने लगे। इतने में एक युवक कुलदीप सिंह ने भी फोटो खिंचवाने के लिए बंदूक को हाथों में लिया। लेकिन उस युवक को इस बात का पता नहीं था कि बंदूक लोडिड है। उससे टोपीधार बंदूक से फायर हो गया। उस गोली के छर्रे की चपेट में सात वर्षीय बच्‍चा आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और टोपीदार बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया।

वहीं इस हत्या के मामले को लेकर जांच के लिए खास रूप से जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में अम्ब पुलिस थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया व पुलिस टीम ने महज कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत से आरोपितों का पता लगाने में सफलता प्राप्त की।

chat bot
आपका साथी