सभी वार्डो में विकास पकड़ेगा रफ्तार : ओंकार नैहरिया

संवाद सहयोगी धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में विकास रफ्तार पकड़ेगा। मर्ज क्षे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:00 AM (IST)
सभी वार्डो में विकास पकड़ेगा
रफ्तार  : ओंकार नैहरिया
सभी वार्डो में विकास पकड़ेगा रफ्तार : ओंकार नैहरिया

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला के सभी 17 वार्डों में विकास रफ्तार पकड़ेगा। मर्ज क्षेत्रों के बाशिदों को शहरी निकाय में मिलने वाली सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। यह कहना है नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार सिंह नैहरिया का। उन्होंने कहा कि मर्ज क्षेत्र के बाशिदों को सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भी शामिल करवाया जाएगा। शहर के बाशिदों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

............

प्राथमिकताएं

-सभी वार्डो में एक समान विकास करवाना।

-मर्ज क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ना।

-स्मार्ट सिटी मिशन के तहत छूटे वार्डों को शामिल करवाना।

-स्ट्रीट लाइट सहित सफाई पर विशेष ध्यान देना।

............

परिचय

ओंकार सिंह नैहरिया महापौर

-8 अगस्त, 1964 को भागसूनाग में पिता स्वर्गीय दीनानाथ व माता गीता देवी के घर जन्म हुआ।

-10वीं तक फरसेटगंज स्कूल से पढ़ाई की।

-2007 से 2010 तक नगर परिषद धर्मशाला के मनोनीत पार्षद रहे।

-2010 में प्रत्यक्ष हुए चुनाव में नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने।

-2015 में नगर निगम धर्मशाला के गठन के बाद हुए चुनाव में पार्षद बने।

-ढाई साल नगर निगम धर्मशाला के उपमहापौर रहे।

-2021 में पार्षद बने और भाजपा से निर्विरोध महापौर बने।

chat bot
आपका साथी