धर्मशाला में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल आज

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल आज होगी। हड़ताल को हिमाचल प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई ने भी समर्थन किया है। केंद्र शासित मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित होने वाली इस हड़ताल व प्रदर्शन में आज जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रदर्शन होगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:33 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:33 AM (IST)
धर्मशाला में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल आज
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल आज होगी।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल आज होगी। इस हड़ताल को हिमाचल प्रदेश किसान सभा की जिला इकाई ने भी समर्थन किया है। केंद्र शासित मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित होने वाली इस हड़ताल व प्रदर्शन में आज जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रदर्शन होगा।

केंद्र शासित मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही आइसीडीएस विभाग के निजीकरण करने की प्रक्रिया का विरोध किया है। किसान सभा भी आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर की ओर से जिला मुख्यालय धर्मशाला में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में भी भाग लेगी। किसान सभा ने आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी इकाइयों का आह्वान किया है। हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लें। किसान सभा के जिला अध्यक्ष सतपाल व जिला सचिव जगदीश जग्गी ने मांग की है कि सरकारी स्कूल में नर्सरी टीचर के पद पर 100 फीसदी कोटा आंगनबाड़ी कर्मयिों के लिए रखा जाए क्योंकि यह पहले से ही शून्य से तीन साल व तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री प्राइमरी की पढ़ाई करवा रही हैं।

उन्होंने आइसीडीएस बाल विकास परियोजनाओं को निजी कंपनियों के हवाले करने की मुहिम रोकी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक को सरकारी कमर्चारी घोषित किया जाए। उनकी सेवानिवृत्ति पर पेंशन ग्रेच्युटी देने का प्रावधान करने की घोषणा की जाए। सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल की जाए। जब तक इन्हें सरकारी कर्मचारी नहीं बनाया जाता तब तक हरियाणा की तर्ज पर वर्कर हेल्पर को मानदेय दिया जाए। आयोजित होने वाली हड़ताल व प्रदर्शन में किसान सभा भी शामिल होगी।

chat bot
आपका साथी