अजिंक्या डीवाई पाटिल स्कूल अब कांगड़ा में

???????????? -????? ?? ???? ????? ????? ?? ?????? -???? ?? ??????? ????? ?? ??????? ????? ???? ???? ????? ?????????, ??????? : ????????? ????? ????? ????? ?? ??? ?? ??????? ??? ?? ???????? ??????? ????? ??? ?? ???? ?? ??? ??? ????? ?? ???????? ????????, ???????? ?? ????? ?????? ?? ??? ?? ???????? ?????? ??? ?? ??? ????????? ?????? ???? ?? ??????? ?? ???? ???? ??? ?????? ?????? ??? ?? ???? ????? ?? ?? ???? ????? ??? ????????? ? ????????????? ???? ?? ?? ????? ?? ?????? ?? ??? ?? ????? ?? ?????? ???? ????? ??????? ???? ???????? ??? ????? ?????? ?? ???? ?????? ?? ??? ????

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:08 PM (IST)
अजिंक्या डीवाई पाटिल स्कूल अब कांगड़ा में
अजिंक्या डीवाई पाटिल स्कूल अब कांगड़ा में

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : अजिंक्या डीवाई पाटिल ग्रुप की ओर से कांगड़ा में एक शैक्षणिक संस्थान जनवरी से शुरू होगा। ग्रुप ने आधुनिक सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्य संचालन के लिए पेशेवर टीम के साथ इंटरनेशनल स्कूल केजी से पांचवीं तक शुरू किया है। प्रदेश में इस बड़े ग्रुप का यह पहला स्कूल है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस ग्रुप की शाखाएं हैं और इस ग्रुप से निकलने वाले छात्र विभिन्न बड़ी कंपनियों में अच्छे ओहदों पर सेवाएं दे रहे हैं।

इंडस कम्यूनिकेशन अजिंक्या प्रबंध निदेशक विवेक शेट्टी, ग्रुप के कंट्री हेड मंदार कुलकर्णी, अजिंक्या डीवाई पाटिल इंटरनेशल स्कूल कांगड़ा के प्रबंध न्यासी अगम शर्मा, स्कूल की ¨प्रसिपल डॉ. नलिना श्रवणन ने होटल ग्रैंड राज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यहां पर ऐसे स्कूल की जरूरत थी जो ग्लोबल सुविधाओं से लेस हो। भविष्य में इसे पीजी तक बढ़ाया जाएगा। यहां पर यह स्कूल खुलने से न केवल कांगड़ा की जनता बल्कि पालमपुर, धर्मशाला, शाहपुर व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। विश्व स्तर की सुविधाओं मुताबिक स्टूडेंट्स से फीस ली जाएगी। अन्य स्कूलों के मुकाबले फीस ज्यादा नहीं होगी।

अजिंक्या डीवाई पाटिल इंटरनेशनल स्कूल का कांगड़ा चैप्टर आधुनिक तकनीक से लैस है। सुपरसाइज डिजिटल कक्षाओं से लेकर डिजिटल विषयवस्तु, मोबाइल एप, गोपनीय एक्सेस सिस्टम्स, महफूज परिवहन व्यवस्थाएं रहेंगी। ओपन एयर थियेटर के साथ पहला इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट मौजूद है।

इस ग्रुप के भारत में 160 से अधिक स्कूल एवं कॉलेज और चार विश्वविद्यालय हैं। पुणे, नागपुर, मुंबई, हिमाचल, झारखंड, बिहार, बेल्जियम आदि में औसतन 2000 से अधिक विद्यार्थी हैं।

chat bot
आपका साथी