बैठक का उद्देश्य कार्यों की समीक्षा व नए प्लान बनाना: रणधीर शर्मा

हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा भाजपा की वर्किंग कमेटी की बैठक सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हो रही है। जिसमें डॉ संतोष सौदान अविनाश खन्ना अनुराग जयराम धूमल समेत 30 नेता हैं। बैठक का उद्देश्य कामों की समीक्षा और नए प्लान बनाना है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:33 PM (IST)
बैठक का उद्देश्य कार्यों की समीक्षा व नए प्लान बनाना: रणधीर शर्मा
बैठक का उद्देश्य कामों की समीक्षा और नए प्लान बनाना है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा भाजपा की वर्किंग कमेटी की बैठक सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में हो रही है। जिसमें डॉ संतोष, सौदान, अविनाश खन्ना, अनुराग, जयराम, धूमल समेत 30 नेता हैं। बैठक का उद्देश्य कामों की समीक्षा और नए प्लान बनाना है।

कोरोनाकाल में संयुक्त बैठक न करके छोटी बैठकें हुई है। आज इस बैठक में दो दिन में प्रदेश भर से मिले सुझवों पर चर्चा होगी और अगले डेढ़ साल का रूट चार्ट बनेगा। उपचुनाव में भाजपा ही जीतेगी। रणधीर शर्मा यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि आज की बैठक में पिछले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है। कोरोना काल में हर कार्यकर्ता ने काम किया अपने अपने स्तर पर सेवा काम किए। इस बार दूसरी लहर में सेवा ही संगठन अभियान चलाया, इसके साथ ही लोगो को मरीजों की मदद करना।

होम आइसोलेशन वालों को घर घर जाकर सहायता करना। अगर किसी की मौत हो गई और घर के लोगों ने सहयोग नहीं किया तो अंतिम संस्कार किए। प्रदेश महिला मोर्चा ने साढ़े 12 लाख मास्क बनाये, 10 लाख लोगों को घर पर खाना पहुंचाया। हमारे विधायकों ने पूरा काम किया। विधान सभा अध्यक्ष वि‍पिन परमार ने एक बेटी जोकि अनाथ हो गई थी को गोद लिया है, ये बहुत सराहनीय कार्य है।

अब ही जिला मुख्यालय और मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं। 25 जून को हमारी पार्टी काला दिन मनाती हैं। इस दिन लोगों को सम्मानित किया जाता है। जो लोग आपातकाल में जेल में रहे उनके समान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिमला में हुई बैठकों के सुझावों पर डेढ़ साल का रॉड मैप बनेगा। आगामी चुनाव की दृष्टि से हमारी ये बैठक बहुत जरूरी है।

मोर्चों और बोर्ड की बैठकें आने वाले समय में होंगी। उपचुनाव के लिए अभी प्रत्याशी तय नहीं है और न ही इस बैठक में चर्चा होगी इस पर। इसके बाद चुनाव समिति की बैठक में नाम तय होंगे। विपक्ष अनेक गुटों में बंटा हुआ है। इसलिए कांग्रेस से कहीं कोई चुनौती नहीं है। विधायक की रिपोर्ट कार्ड कोई मेरिट बनाने की लिए नही लिए गए हैं। भाजपा ने कार्ड बनवाया अब जनता जवाब देगी। बकौल रणधीर शर्मा गुमनाम पत्र विकृत मानसिकता पर प्रमाण होती है। इसका बड़ा आधार नहींहोगा। सरकार देख रही है कि ये पत्र लिख कौन रहा है

chat bot
आपका साथी