बारिश के बाद धर्मशाला में आज खिली धूप, बढ़ा पारा

बारिश के बाद धर्मशाला में आज फिर धूप खिली है और पारा बढ़ने लगा है। हालांकि बीते रोज आकाश में बादल छाने व बारिश के कारण तपते पहाड़ों को कुछ राहत मिली थी और तापमान में भी कुछ गिरावट आई थी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 10:05 AM (IST)
बारिश के बाद धर्मशाला में आज खिली धूप, बढ़ा पारा
बारिश के बाद धर्मशाला में आज फिर धूप खिली है और पारा बढ़ने लगा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। बारिश के बाद धर्मशाला में आज फिर धूप खिली है और पारा बढ़ने लगा है। हालांकि बीते रोज आकाश में बादल छाने व बारिश के कारण तपते पहाड़ों को कुछ राहत मिली थी और तापमान में भी कुछ गिरावट आई थी। ऐसे में यहां पहुंचे पर्यटकों ने बारिश का खूब आनंद लिया था।

इस बारिश का लाभ किसानों को भी हुआ है। जो किसान धान की फसल लगा चुके हैं उनके खेतों को पानी मिल गया और जो लगाने की तैयारी कर रहे थे उन्हें भी लाभ मिला। शुक्रवार को धूप खिली है और खिली धूप का भी यहां पहुंचे पर्यटक मैक्लोडगंज, सतोवरी, धर्मकोट, नड्डी, खनियारा, पालमपुर, बैजनाथ में आनंद ले रहे हैं। वहीं खिली धूप के कारण पैराग्लाइडिंग के शौकीन पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ ले पाएंगे।

हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि यहां पर मानसून पहली जुलाई से शुरू होगा। प्री मानसून की बारिशों के बाद पूरी तरह से मानसून पहली जुलाई से सक्रिय होगा। जबकि बीते रोज हुई बारिश पश्चिमी विक्षोव के सक्रिय होने से हुई। इसे स्थानी बारिश का नाम दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिशें पहली जुलाई से ही शुरू होंगी। धर्मशाला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है। आज दोपहर बार हलकी बौछारे गिरने व बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है। जबकि दिन भर हलके बादल व मौसम साफ रहेगा।

chat bot
आपका साथी