नगर निकाय के बाद अब पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिलेगी जीत: विपन नैहरिया

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भीभाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:55 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:55 AM (IST)
नगर निकाय के बाद अब पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिलेगी जीत: विपन नैहरिया
चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।

धर्मशाला, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन कुमार नैहरिया ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में  पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार के हर वर्ग के लिए किए गए काम के बलबूते पर प्रदेश की जनता पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को अपना जन समर्थन देगी। जनजाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी पंचायत में अंतिम दिनों में दिन रात एक करने तथा विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि करोना काल के बावजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी टीम के सभी सहयोगी मिलकर जनता की चिंता कर रहे हैं। जय राम सरकार जनहित में ऐसे निर्णय ले रही है जो उनके लिए काफी कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह केंद्र सरकार भी जनता के हित में लगातार निर्णय लेकर आम आदमी के लिए योजनाएं बना रही है।

chat bot
आपका साथी