पार्षदों की शपथ के साथ मिलेंगे धर्मशाला व पालमपुर को महापौर व उप महापौर, जानिए क्‍या हैं समीकरण

Nagar Nigam Mayor Chunav नगर निगम चुनाव के बाद धर्मशाला व पालमपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों को 13 अप्रैल को पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई जाएगी। धर्मशाला में उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति व पालमपुर में एडीसी राहुल कुमार नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:52 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:52 AM (IST)
पार्षदों की शपथ के साथ मिलेंगे धर्मशाला व पालमपुर को महापौर व उप महापौर, जानिए क्‍या हैं समीकरण
नगर निगम चुनाव धर्मशाला व पालमपुर में पार्षदों को 13 अप्रैल को पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई जाएगी।

धर्मशाला, राजेंद्र डोगरा। Nagar Nigam Mayor, नगर निगम चुनाव के बाद धर्मशाला व पालमपुर में नवनिर्वाचित पार्षदों को 13 अप्रैल को पद एवं गरिमा की शपथ दिलाई जाएगी। धर्मशाला में उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति व पालमपुर में एडीसी राहुल कुमार नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। शपथ के तुरंत बाद महापौर व उप महापौर के लिए चुनाव करवाया जाएगा। धर्मशाला में भाजपा व पालमपुर में कांग्रेस का महापौर व उपमहापौर बनने लगभग तय हैं।

नगर निगम धर्मशाला में 17 सीटों के हुए चुनाव में आठ सीटें भाजपा जीतने में कामयाब रही थी, जबकि कांग्रेस को पांच पर ही संतोष करना पड़ा था। चुनाव के तुरंत बाद दूसरे दिन भाजपा ने आजाद चुनाव जीतने वाले सर्व चंद गलौटिया को मना लिया था और उसके बाद वार्ड 17 की पार्षद डिंपल को भी अपने खेमे में शामिल कर लिया है। इसके बाद कुल 10 पार्षद भाजपा के पा सहो चुके हैं। हालांकि कांग्रेस भी महापौर व उप महापौर के लिए अपने प्रत्याशी उतारेगी, जिसे कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी है।

वहीं नगर निगम पालमपुर में 15 सीटों के लिए हुए चुनाव में 13 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। ऐसे में यहां बिल्‍कुल साफ है कि कांग्रेस से ही महापौर व उप महापौर बनेंगे। पालमपुर में महापौर पद एससी के लिए आरक्षित है, जबकि धर्मशाला में सामान्य वर्ग के लिए है। धर्मशाला में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ समारोह कैबिनेट हॉल, जबकि पालमपुर में एमसी कार्यालय में होगा।

chat bot
आपका साथी