हिमाचल में मंथन के बाद दिल्ली में रिपोर्ट देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी हाईकमान लगाएगी प्रारूप पर अंतिम मुहर
Himachal BJP भाजपा के शिमला में मंथन के बाद अब दिल्ली में हिमाचल के राजनीतिक विषयों पर जल्द ही चर्चा होने की उम्मीद है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप जल्द ही दिल्ली दौरा कर सकते हैं। दो से तीन दिन बाद उनके दौरे की उम्मीद है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP, भाजपा के शिमला में मंथन के बाद अब दिल्ली में हिमाचल के राजनीतिक विषयों पर जल्द ही चर्चा होने की उम्मीद है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप जल्द ही दिल्ली दौरा कर सकते हैं। दो से तीन दिन बाद उनके दौरे की उम्मीद है। इस दौरान शिमला में हुए मंथन की पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जानी है। इसी तरह से विधायकों, मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों के रिपोर्ट कार्ड पर भी चर्चा संभावित है। पार्टी के नेता लगातार ही तीन दिन तक शिमला में रणनीति पर चर्चा करते रहे। इसमें जो प्रारूप बनाया है। इसे लागू करने के लिए अंतिम मुहर पार्टी हाईकमान की ओर से ही लगाई जानी है। इस दौरान पार्टी ने आगे क्या बड़े कार्यक्रम करने हैं, इसकी स्वीकृति भी ली जाएगी। कई कार्यक्रम ऐसे भी हैं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता आने हैं। ऐसे कार्यक्रमों की तिथि भी उनकी मंजूरी के बाद ही तय होगी।
राज्यपाल से मिलेंगे हिमाचल भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना
भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना शनिवार को दिन में 11 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि इस दौरान किसी बुक की लांचिंग होनी है। इसके बावजूद राजनीतिक और अन्य विषयों पर भी चर्चा संभावित है।
भाजपा ने एक साल पहले शुरू की चुनाव की तैयारी
भाजपा ने नगर निगम चुनाव की तैयारी करीब एक साल पहले ही शुरू कर दी है। भाजपा की पहली मेयर ने 20 जून 2017 को पद की शपथ ली थी। इसके ढाई साल बाद भाजपा ने फिर मेयर को बदला जिनका अब डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस दौरान अधिकतर समय तो कोरोना काल ही रहा लेकिन स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों के कारण इनके कार्यों से लेकर वार्डों में खर्च हो रहे बजट के आंकड़े में इजाफा हो सकता है।