अमिताभ के बाद रणबीर और मौनी रॉय भी मुंबई लौटे, अब अमीर खान आएंगे हिमाचल

स्टार कलाकार अमिताभ बच्‍चन और रणबीर कपूर के बाद अब स्टार अभिनेता अमीर खान हिमाचल को वादियों में दस्तक देंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 03:39 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 10:48 AM (IST)
अमिताभ के बाद रणबीर और मौनी रॉय भी मुंबई लौटे, अब अमीर खान आएंगे हिमाचल
अमिताभ के बाद रणबीर और मौनी रॉय भी मुंबई लौटे, अब अमीर खान आएंगे हिमाचल

मनाली, जसवंत ठाकुर। स्टार कलाकार अमिताभ बच्‍चन और रणबीर कपूर के बाद अब स्टार अभिनेता अमीर खान हिमाचल को वादियों में दस्तक देंगे। अमीर खान के जनवरी प्रथम सप्ताह में हिमाचल आने कार्यक्रम है। फ‍िल्म जगत से जुड़े सूत्रों की माने तो हिंदी फिल्म लाल लाल सिंह चड्ढा को लेकर अमीर खान हिमाचल आएंगे। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग शिमला, मनाली और धर्मशाला में होगी। शूटिंग करने को स्थान चिन्हित कर लिए हैं।

पहाड़ों पर हुई पर्याप्त बर्फबारी से इस बार प्रदेश में शूटिंग यूनिटों ने भी काफी रुचि दिखाई है। दूसरी ओर ब्रह्मास्त्र फ‍िल्म की शूटिंग संपन्‍न हो गई है। रणबीर कपूर व मौनी रॉय शूटिंग के बाद रविवार को हवाई सेवा से मुंबई रवाना हो गए। शूटिंग यूनिट ने आखिरी दिन नग्गर व आसपास के क्षेत्रों में बर्फ से लदे पहाड़ों को कैमरे में कैद किया। प्रदेश सरकार ने भी इस बार फ‍िल्म शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई है और यूनिटों को हर संभव सहयोग देने की बात कही है। बड़ी फिल्म शूटिंग यूनिटों के प्रदेश में आने से फिल्मी जगत से जुड़े लोगों का कारोबार भी चला है।

ब्रह्मास्त्र फ‍िल्‍म ने भी बेहतर रोजगार दिया है। फ‍िल्‍म यूनिट 24 नवंबर को प्रदेश में आ गई थी और अब तक डेरा डाले हुए हैं। इस बीच इस कारोबार से जुड़े लोगों ने भी काम मिलने से राहत पाई है। शूटिंग यूनिटों को हिमाचल प्रदेश लाने में अहम भूमिका निभा रहे प्रदेश के कॉर्डिनेटर अनिल कायस्ता ने बताया अमीर खान के जनवरी प्रथम सप्ताह में हिमाचल आने का कार्यक्रम है। हिंदी फिल्म लाल चंद चड्ढा की शूटिंग भी हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में की जाएगी। उन्होंने बताया आज ब्रह्मास्त्र फ‍िल्‍म शूटिंग के अंतिम दिन था। अभिनेता रणबीर व मौनी आज मुंबई लौट गई हैं, जबकि यूनिट भी कल मुंबई लौट जाएगी।

chat bot
आपका साथी