राहत : 37 दिन बाद आज दौड़ेंगी 244 बसें

संवाद सहयोगी धर्मशाला कोरोना क‌र्फ्यू के कारण बंद पड़ी परिवहन सेवा 14 जून को करीब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:00 AM (IST)
राहत : 37 दिन बाद आज दौड़ेंगी 244 बसें
राहत : 37 दिन बाद आज दौड़ेंगी 244 बसें

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : कोरोना क‌र्फ्यू के कारण बंद पड़ी परिवहन सेवा 14 जून को करीब 37 दिन बाद बहाल हो जाएगी। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम समेत निजी बसें भी चलेंगी। हालांकि निजी बस आपरेटरों के दो धड़ों में से एक ही गाड़ियां चलाएगा। जिले में करीब 100 निजी बसें चलेंगी। परिवहन निगम के छह डिपो धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां, देहरा व पठानकोट से 144 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 104 रूट स्थानीय जबकि शेष लंबे रूटों पर गाड़ियां चलेंगी। सबसे ज्यादा बसें धर्मशाला डिपो से 33 रूटों पर जबकि सबसे कम देहरा डिपो से 15 रूटों पर दौड़ेंगी। परिवहन निगम ने चालकों व परिचालकों को फेस शील्ड लगाने व मास्क पहनने के साथ-साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। धर्मशाला व कांगड़ा बस स्टैंड में गाड़ियों को सैनिटाइज करने का प्रावधान किया है। कोरोना क‌र्फ्यू के कारण प्रदेश सरकार ने सात मई को परिवहन सेवा बंद कर दी थी।

::::::::::::::::::::::::::

निजी बस आपरेटर संघर्ष समिति ने वर्चुअल बैठक कर सोमवार से बसें चलाने का फैसला लिया है। जिले में करीब 100 निजी बसें चलेंगी। समिति ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का 10 माह का टैक्स माफ करने पर आभार जताया है।

-प्रवीण दत्त शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश निजी बस आपरेटर संघर्ष समिति।

...................

हिमाचल प्रदेश निजी बस आपरेटर यूनियन ने गाड़ियां नहीं चलाने का फैसला लिया है। यूनियन ने 100 फीसद ही टैक्स माफ करने की गुहार लगाई थी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया है।

-रवि दत्त शर्मा, अध्यक्ष निजी बस आपरेटर वेलफेयर सोसायटी।

.....................

किस डिपो से चलेंगी कितनी बसें

डिपो, स्थानीय रूट, लंबे रूट, कुल रूट

धर्मशाला, 24, 9, 33

बैजनाथ, 22, 1, 23

नगरोटा बगवां, 18, 10, 28

पठानकोट, 10, 11, 21

पालमपुर, 20, 4, 24

देहरा, 10, 5, 15

कुल, 104, 40, 144

:::::::::::::::::::::::::::::::::

धर्मशाला डिपो से इन रूटों पर चलेंगी बसें

धर्मशाला-शिमला सुबह 5.05 बजे।

धर्मशाला-भलेड सायं 5.15 बजे।

धर्मशाला-रोहडू सुबह 5.30 बजे।

धर्मशाला-होशियारपुर अप टू गगरेट सुबह 7.10 बजे।

धर्मशाला-टांडा सुबह 7.30 बजे।

धर्मशाला-शिमला सुबह 7.50 बजे।

धर्मशाला-राजल सुबह 7.50 बजे।

धर्मशाला-शिमला अप टू ऊना सुबह 8.00 बजे।

धर्मशाला-टांडा सुबह 8.00 बजे।

धर्मशाला-सतोवरी सुबह 8.00 बजे।

धर्मशाला-जरबलाह सुबह 8.15 बजे।

धर्मशाला-घेरा सुबह 8.15 बजे।

धर्मशाला-नंदपुर सुबह 9.15 बजे।

धर्मशाला-उधमपुर अप टू जसूर सुबह 9.40 बजे।

धर्मशाला-कांगड़ा सुबह 10.00 बजे।

धर्मशाला-शाहपुर सुबह 10.10 बजे।

धर्मशाला-लंज सुबह 10.35 बजे।

धर्मशाला-पठानकोट अप टू जसूर दिन में 11.35 बजे।

धर्मशाला-शिमला दोपहर 12.00 बजे।

धर्मशाला-गुगलाड़ा अप टू जवाली दोपहर 1.40 बजे।

धर्मशाला-टांडा दोपहर 1.45 बजे।

धर्मशाला-पठानकोट अप टू जसूर दोपहर 1.45 बजे।

धर्मशाला-जरबलाह दोपहर 3.30 बजे।

धर्मशाला-सल्ली सायं 4.50 बजे।

धर्मशाला-कांगड़ा शाम 4.55 बजे।

धर्मशाला-पुढ़वा शाम 5.00 बजे।

धर्मशाला-कांगड़ा शाम 5.05 बजे।

धर्मशाला-जरबलाह शाम 6.00 बजे।

.........................

देहरा डिपो

-जवाली-चंडीगढ़ वाया ऊना सुबह 6.30 बजे

-देहरा-जसूर सुबह 6.30 बजे

-परागपुर-मुदरिका सुबह 7.00 बजे

-चलाली-परागपुर सुबह 7.00 बजे

-चलाली-देहरा सुबह 7.15 बजे

-देहरा-नंदपुर सुबह 7.20 बजे

-देहरा-बढल वाया ढौटा सुबह 7.30 बजे

-जवाली से टिहरी सुबह 7.30 बजे

-देहरा-डाडासीबा-तलवाड़ा सुबह 9.10 बजे

-देहरा-डाडासीबा सियूल खडड सुबह 10.40 बजे

-देहरा-सलेटी-परागपुर दिन में 11.00 बजे

-देहरा-तलवाड़ा दिन में 11.40 बजे

-देहरा-सलेटी दोपहर बाद 3.10 बजे

-देहरा-दौलतपुर वाया डाडासीबा 3.30 बजे

......................

पालमपुर डिपो

-पालमपुर-शिमला सुबह 5.00 बजे।

-पालमपुर-न्याग्रां सुबह 5.15 बजे।

-पालमपुर-पठानकोट सुबह 7.00 बजे।

-पालमपुर-जयसिंहपुर सुबह 7.30 बजे।

-पालमपुर-सरिमोलग सुबह 7.30 बजे।

-पालमपुर-चामुंडा सुबह 7.30 बजे।

-पालमपुर-कंडी मुद्रिका सुबह 8.15 बजे।

-पालमपुर-सपैडू सुबह 9.15 बजे।

-पालमपुर-जम्मू अप टू कांगड़ा सुबह 10.40 बजे।

-पालमपुर-तिनबड़ 1.15 बजे।

-पालमपुर-धुपकियारा 2.15 बजे।

-पालमपुर-जयसिंहपुर 2.30 बजे।

-बैजनाथ-पठानकोट 3.10 बजे।

-पालमपुर-शिवनगर 3.30 बजे।

-पालमपुर-आशापुरी 3.30 बजे।

-पालमपुर-सुजानपुर 3.45 बजे।

-पालमपुर-जयसिंहपुर 3.50 बजे।

-पालमपुर-ग्वालटिक्कर 5.00 बजे।

-पालमपुर-सुजानपुर 5.10 बजे।

-पालमपुर-नगरोटा 5.10 बजे।

-पालमपुर-चुधियाड़ 5.15 बजे।

-पालमपुर-सुजानपुर 5.20 बजे।

-पालमपुर-सपैडू 5.20 बजे।

-पालमपुर-काहनफट्ट 5.20 बजे।

chat bot
आपका साथी