Himachal Weather Forecast: सुबह-शाम के तापमान में आएगी और गिरावट, दिन में पड़ेगी तेज धूप

Winter Weather Update हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट आएगी। आधा अक्टूबर बीतने के बावजूद तेज धूप पसीना निकाल रही है। हिमाचल में हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड है लेकिन दिन में मैदानी राज्य खूब तप रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:37 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:11 PM (IST)
Himachal Weather Forecast: सुबह-शाम के तापमान में आएगी और गिरावट, दिन में पड़ेगी तेज धूप
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट आएगी।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट आएगी। आधा अक्टूबर बीतने के बावजूद तेज धूप पसीना निकाल रही है। हिमाचल में हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड है, लेकिन दिन में मैदानी राज्य खूब तप रहे हैं। सामान्य तौर पर इन दिनों हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला जाता था, जबकि अभी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर जल्द ठंड बढ़ सकती है, जबकि मैदानी राज्यों में 15 नवंबर तक सर्दी का मौसम दस्तक देगा। पश्चिमी विक्षोभ काफी समय से सक्रिय नहीं हो पाया है, इस कारण सर्दियां शुरू होने में देरी हो रही है। हालांकि सोमवार को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, लेकिन उसका देश में कहीं असर देखने को नहीं मिला।

हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से दिन में गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं, सुबह-शाम और रात को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी