हिमाचल प्रदेश नशे के खिलाफ नवंबर में 15 दिन चलेगा विशेष अभियान

Campaign Against Drugअगले महीने हिमाचल प्रदेश में 15 दिन तक नशा के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इनमें सरकारी महकमे नशे की जड़ों पर साझी चोट कर जागरूकता मुहिम छेड़ेंगे। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा ने शिमला में मंगलवार को नशा जागरूकता अभियान संबंधी बैठक की।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:52 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश नशे के खिलाफ नवंबर में 15 दिन चलेगा विशेष अभियान
अगले महीने हिमाचल प्रदेश में 15 दिन तक नशा के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। अगले महीने हिमाचल प्रदेश में 15 दिन तक नशा के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। इनमें सरकारी महकमे नशे की जड़ों पर साझी चोट कर जागरूकता मुहिम छेड़ेंगे। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा ने शिमला में मंगलवार को नशा जागरूकता अभियान संबंधी बैठक की। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता गतिविधियों सहित नशीले पदार्थों के उन्मूलन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। इस अभियान के दौरान वन विभाग द्वारा राज्य में नशीले पदार्थों की खेती को नष्ट किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। नशा निवारण संबंधी शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा इस अभियान से संबंधित कर्टन रेजर तैयार किया जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार ओपी शर्मा, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

परामर्श के लिए बुधवार को विशेष ओपीडी

पंचायत लोगों को जागरूक करने के लिए नाटक नारालेखन, पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर बुधवार को नशे सम्बन्धी परामर्श के लिए विशेष ओपीडी का प्रविधान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Trekking in Lahaul: सर्दी के मौसम में लाहुल के पहाड़ों की सैर पड़ सकती है महंगी, ये हैं बड़े खतरे

यह भी पढ़ें: Osteoporosis Day: मिलावटी दूध कर रहा आपकी हड्डियां कमजोर, इस तरह दूर करें कैल्शियम व विटामिन डी की कमी

chat bot
आपका साथी