गढ़ गांव के आदित्य सेना में बने लेफ्टिनेंट

संवाद सूत्र ढलियारा परागपुर के गढ़ गांव के आदित्य पटियाल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:00 AM (IST)
गढ़ गांव के आदित्य सेना में बने लेफ्टिनेंट
गढ़ गांव के आदित्य सेना में बने लेफ्टिनेंट

संवाद सूत्र, ढलियारा : परागपुर के गढ़ गांव के आदित्य पटियाल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इस होनहार के पिता सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। आदित्य पटियाल की दसवीं तक की पढ़ाई सेक्रेट हार्ट स्कूल सिद्धपुर में हुई है। जमा दो की पढ़ाई सेंट स्टीफंस स्कूल चंडीगढ़ से की है। आदित्य पटियाल अब 19 गढ़वाल राइफल में सेवाएं देंगे। आदित्य के पिता वर्तमान में ढलियारा कालेज में प्राचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता कविता गृहिणी हैं। छोटा भाई पंजाब इंजीनियरिग कालेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। आदित्य पटियाल ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।

.................

सौरभ ने रोशन किया हटली बल्ला का नाम

संवाद सूत्र, शाहपुर : कांगड़ा-चंबा की सीमा पर शाहपुर के साथ लगते गांव हटली बल्ला के सौरभ अवस्थी भी सेना में अधिकारी बने हैं। रविवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने सादे समारोह में उनका स्वागत किया।

सौरभ अवस्थी के दादा भी सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। पिता सुशील अवस्थी सेना में कैंटीन कांट्रेक्टर का कार्य कर चुके हैं व माता शशि अवस्थी गृहिणी हैं। सौरभ अवस्थी की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ में हुई है तथा जमा दो की पढ़ाई जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा से की है। इसके बाद चितकारा यूनिवर्सिटी बद्दी कैंपस से बीटेक करने के बाद कैपजेमिनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सेवाएं दी हैं। नौकरी छोड़ने के बाद एनडीए की परीक्षा पास की तथा इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में दाखिल हुए और 12 जून को बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुए। वह सिग्नल कोर में सेवाएं देंगे।

chat bot
आपका साथी