प्रदेश में एबीवीपी हर गांव में फहराएगी तिरंगा, स्वतंत्रता उत्‍सव की 75वीं वर्षगांठ पर होगा आयोजन

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वतंत्रता उत्सव को हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जन जन का पर्व मनाते हुए प्रदेश के 7500 गांव में तिरंगा फैहराएगी। बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर टोलियों का भी निर्माण किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:02 PM (IST)
प्रदेश में एबीवीपी हर गांव में फहराएगी तिरंगा, स्वतंत्रता उत्‍सव की 75वीं वर्षगांठ पर होगा आयोजन
स्वतंत्रता उत्सव पर प्रदेश के प्रत्येक जन जन का पर्व मनाते हुए प्रदेश के 7500 गांव में तिरंगा फैहराएगी।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वतंत्रता उत्सव को हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जन जन का पर्व मनाते हुए प्रदेश के 7500 गांव में तिरंगा फैहराएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांगड़ा विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन क्षेत्रीय अध्यन केंद्र धर्मशाला में हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्र हुए 75 साल का समय हो गया है और इस 75 वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में 7500 गांव में है तिरंगा फैहरा कर इस उत्सव को मनाएगी। बैठक में इस अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई किस तरह से इस आंदोलन को जन जागरण का आंदोलन बनाकर इस उत्सव को मनाया जाए इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर टोलियों का भी निर्माण किया गया।

बैठक में विभाग कांगड़ा ने 1800 गांव में इस उत्सव को मनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं यह भी निर्णय लिया गया कि इस उत्सव में मुख्यतिथी के रुप में शहीदों के परिवार, सेवानिवृत फौजी तथा पुलिस विभाग एवं सेना में कार्य कर रहें जवानों को शामिल किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, विभाग प्रमुख डा. प्रदीप, विभाग संगठन मंत्री प्रशांत कश्यप, इस अभियान के प्रांत सह संयोजक शक्ति शर्मा व कांगड़ा विभाग के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी