आम आदमी पार्टी का सवाल, दिल्‍ली में बिजली पानी मुफ्त तो हिमाचल में पैदा हो रही विद्युत निशुल्‍क क्‍यों नहीं

Himachal Pradesh Politics News आप का स्थापना दिवस रविवार को गांव रोड़ी कोड़ी में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया। वहीं इस दौरान स्थापना समारोह दिवस पर जसवां परागपुर आम आदमी पार्टी अध्यक्ष हंसराज धीमान ने हिमाचल की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टी दलों पर निशाना साधा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:01 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:01 PM (IST)
आम आदमी पार्टी का सवाल, दिल्‍ली में बिजली पानी मुफ्त तो हिमाचल में पैदा हो रही विद्युत निशुल्‍क क्‍यों नहीं
आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को मनाया।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। Himachal Pradesh Politics News, आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को गांव रोड़ी कोड़ी में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया। वहीं इस दौरान स्थापना समारोह दिवस पर जसवां परागपुर आम आदमी पार्टी अध्यक्ष हंसराज धीमान ने हिमाचल की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टी दलों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा दोनों पार्टियों ने बारी बारी हिमाचल में सत्‍ता हासिल कर आम जनता को महंगाई बेरोजगारी के नाम पर लूटा है। हंसराज धीमान ने कहा कि अगर दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार आम जनता को बिजली पानी मुफ्त दे सकती है तो हिमाचल सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती, जबकि हिमाचल मे बिजली की पैदावार हो रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी हिमाचल में सभी सीटों पर चुनाव भी लडे़गी व जीत भी दर्ज करेगी और दिल्ली की तर्ज पर बिजली पानी आदि अन्य सुविधाएं फ्री में दी जाएंगी। भाजपा ने जनता को महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया है। आज हर आम आदमी परेशान है और प्रदेश में जनता तीसरा विकल्प तलाश रही है। जनता भाजपा को भी देख चुकी है और कांग्रेस को भी अब आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प है।

इसके अलावा सभी ने मिलकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर जसवां परागपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष हंसराज धीमान, बालकृष्ण सोनी, सचिव अश्विनी कुमार, सह सचिव बलदेव सिंह, लाजपत राय व अनूप धीमान तथा अन्य कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी