कांगड़ा के दुर्ग को और मजबूत करने की रणनीति

कांगड़ा के दुर्ग को और मजबूत करने के लिए भाजपा ने धर्मशाला में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:48 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:48 AM (IST)
कांगड़ा के दुर्ग को और मजबूत करने की रणनीति
कांगड़ा के दुर्ग को और मजबूत करने की रणनीति

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ा के दुर्ग को और मजबूत करने के लिए भाजपा ने धर्मशाला में रणनीति तय की है। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में कोविड-19 व पौंग बांध में बर्ड फ्लू मामले की समीक्षा बैठक के लिए यहां आए थे। इन बैठकों में अधिकारियों दिशानिर्देश भी दिए गए। देर शाम नगर निकाय व ग्रामीण संसद में जीत के लिए भी कांगड़ा को मजबूत करने की रणनीति बनी। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे।

भाजपा का लक्ष्य 2022 है। प्रदेश में परचम लहराने के लिए कांगड़ा का दुर्ग जीतना जरूरी है। इसके लिए समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी के सिपहसलारों ने जिला परिषद की 54 सीटों में से 48 पर जीत दर्ज करने का दावा किया। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों को टिप्स देने के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही भाजपा की ओर से तीन साल में किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने व विधायकों के कार्यों से जीत सुनिश्चित करने के टिप्स भी दिए गए।

बंद कमरे में तैयार हुई रणनीति

संगठन की मजबूती व चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए रणनीति बंद कमरे में तैयार हुई। प्रदेश भाजपा प्रभारी ने दो घंटे चली बैठक में विधायक, पूर्व विधायक व संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अनुशासनहीनता बर्दाश्त न करने की नसीहत भी दी।

सीएम ने दिए अधिक सीटें जीतने के टिप्स

मुख्यमंत्री ने कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों को अधिक सक्रियता से कार्य कर पंचायती राज चुनाव व शहरी निकाय चुनाव में अधिक सीटों पर जीत के लिए टिप्स दिए।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री पवन राणा, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी, विधायक विशाल नैहरिया, अर्जुन ठाकुर, रवि धीमान, रमेश धवाला, अरुण मेहरा व रीता धीमान, पूर्व विधायक रविद्र रवि मौजूद रहे। सांसद किशन कपूर, परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक मुल्खराज प्रेमी, विधायक होशियार सिंह बैठक के बीच पहुंचे लेकिन शामिल नहीं हुए।

---------

पार्टी के जमीनी स्तर का फीडबैक लिया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत सुनिश्चित करने के लिए सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। पंचायती राज व शहरी निकाय चुनाव से ही भाजपा की आगामी जीत का माहौल बनता है। दावा किया कि पंचायती राज व शहरी निकाय में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत से नगर निगम चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।

-अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा प्रभारी

chat bot
आपका साथी