गगरेट में खेत में काम कर रहे व्यक्ति को मधुमक्खियों ने काटा, मौत

ऊना जिले के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत गांव जाडला कौड़ी में एक व्यक्ति की मधुमखियों के काटने से मौत हो गई। 60 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र जगदीश ङ्क्षसह निवासी जाडला कौड़ी जिला ऊना का रहने वाला था। सुभाष अपने खेत में बाड़ की साफ सफाई कर रहा था।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:05 PM (IST)
गगरेट में खेत में काम कर रहे व्यक्ति को मधुमक्खियों ने काटा, मौत
गगरेट में खेत में काम कर रहे व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। जागरण आर्काइव

गगरेट, संवाद सूत्र। ऊना जिले के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत गांव जाडला कौड़ी में एक व्यक्ति की मधुमखियों के काटने से मौत हो गई। 60 वर्षीय सुभाष चंद पुत्र जगदीश ङ्क्षसह निवासी जाडला कौड़ी जिला ऊना का रहने वाला था।

सुभाष अपने खेत में बाड़ की साफ सफाई कर रहा था। सफाई करते समय खेत में ही एक पेड़ था जिस पर एक बेल थी और उस बेल को जोर से खींचा। बेल के खींचने पर उस पेड़ पर बैठे मधुमखियों के झुंड पर हलचल हुई। एकाएक मधुमखियों ने सुभाष चंद पर हमला कर दिया। इससे पहले कि सुभाष कुछ बचाव में कर पाता सैकड़ों मधुमखियों ने उसे काट लिया। इससे वह खेत में ही बेहोश हो गया।

स्वजन को जैसे ही इस घटना का पता चला तुरंत उसे सिविल अस्पताल गगरेट लेकर आए, लेकिन गगरेट में उसकी हालत देखते हुए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊना अस्पताल में देर रात सुभाष ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना थाना गगरेट में सुभाष के स्वजन को दे दी है। पुलिस भी कार्रवाई में जुटी हुई है।

एचआरटीसी बस और दूध के टैंकर में टक्कर, छह घायल

शिमला जिला के कुमारसैन थाना के तहत पडऩे वाले सैंज क्षेत्र में एचआरटीसी बस और दूध के टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई। रविवार सुबह 10 बजे हुए इस हादसे में छह यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार टैंकर दूध की सप्लाई लेने दिल्ली से ऊपरी शिमला के दत्तनगर जा रहा था। इसी बीच सैंज के खेगर नामक स्थान पर टैंकर और एचआरटीसी बस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस और टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा हाईवे पर जाम लग गया। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों समेत छह यात्री चोटिल हुए हैं। कुमारसैन पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया गया और वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात फिर से सुचारू किया गया।

रामपुर के पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि टैंकर और एचआरटीसी बस की टक्कर में छह लोग घायल हुए हैं। इनकी हालत खतरे से बाहर है। इस दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी