Kinnaur accident : बास्पा नदी पर 20 दिन में बनेगा नया वैली ब्रिज, सरकार ने दिए यह निर्देश

किन्नौर जिले में सांगला- छितकुल मार्ग पर बास्पा नदी पर 20 दिन के नया वैली ब्रिज तैयार होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किया है। इसके अलावा इसी नदी पर अलग से झूला पुल का भी निर्माण होगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:34 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:34 PM (IST)
Kinnaur accident : बास्पा नदी पर 20 दिन में बनेगा नया वैली ब्रिज, सरकार ने दिए यह निर्देश
सांगला- छितकुल मार्ग पर बास्पा नदी पर 20 दिन के नया वैली ब्रिज तैयार होगा। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। किन्नौर जिले में सांगला- छितकुल मार्ग पर बास्पा नदी पर 20 दिन के नया वैली ब्रिज तैयार होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किया है। इसके अलावा इसी नदी पर अलग से झूला पुल का भी निर्माण होगा। वैली ब्रिज का निर्माण विभाग का मेकेनिकल ङ्क्षवग करेगा। इसके लिए सामग्री ढली से मंगवाई जा रही है।

रविवार को पहाड़ी दरकने से मार्ग पर पुल ढह गया था। इसके साथ ही 400 मीटर दूर पर फुट ब्रिज भी है, जिससे फंसे पर्यटकों को निकाला जा रहा है। जो पुल टूटा वह 11 साल पुराना था।

वाहनों को निकालना मुश्किल

पहाड़ी दरकने से बटसेरी में कई वाहन फंसे हैं। लोग तो फुट ब्रिज से निकल रहे हैं, लेकिन जब तक नया ब्रिज नहीं बन जाता, तब तक वाहन फंसे रहेंगे।

एसई ने किया दौरान

रविवार को बटसेरी में चट्टाने खिसकने की चपेट में आने से नौ पयर्टकों की मौत हो गई थी। चट्टान का एक हिस्सा वैली बृज पर गिरा, इससे यह टूट गया। लोक निर्माण विभाग के रामपुर स्थित एसई पासंग नेगी ने मौके का दौरा किया। उनके साथ विभाग का पूरा दल शामिल था। उन्होंने रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी है।

20 दिन में वैली ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं।

-सुभाषीश पांडा, प्रधान सचिव, लोक निर्माण विभाग।

.........

कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द नए वैली बृज का निर्माण हो जाए, इसके लिए सरकार ने लक्ष्य तय किया है, उसे हर हाल में हासिल करेंगे।

-पासंग नेगी, एसई, लोक निर्माण विभाग, रामपुर।

chat bot
आपका साथी