पालमपुर में घर-घर से कूड़ा उठाने वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

संवाद सहयोगी पालमपुर नगर निगम पालमपुर ने अपने कार्यक्षेत्र में कूड़े की समस्या के समाधान के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 05:00 AM (IST)
पालमपुर में घर-घर से कूड़ा उठाने 
वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर
पालमपुर में घर-घर से कूड़ा उठाने वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

संवाद सहयोगी, पालमपुर : नगर निगम पालमपुर ने अपने कार्यक्षेत्र में कूड़े की समस्या के समाधान के लिए गंभीरता दिखाई है। निगम प्रशासन ने सभी 15 वार्डों से कूड़े के एकत्रीकरण के लिए पायलट परियोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए शहरी विभाग को भेजी है।

परियोजना के तहत हर घर के लिए एक बार कोड अलाट कर उसे सीधे निगम कार्यालय से अटैच करने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसा करने से हर घर निगम कार्यालय से सीधे तौर पर जुड़ा रहेगा। परियोजना को लागू कर सभी वार्डो के बाशिदों को कचरा निष्पादन की सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। परियोजना के तहत हर घर में लगे बार कोड को सफाई कर्मचारी स्कैन करेगा। इससे यह पता चल जाएगा कि कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी किस घर में पहुंचा और किसमें नहीं। वर्तमान में निगम की सफाई व्यवस्था को फिलहाल ठेके पर दिया है। हर रोज लगभग 10 टन कूड़ा घरों से इकट्ठा किया जा रहा है। निष्पादन के लिए निगम प्रशासन कूड़ा संयंत्र को अपग्रेड करने के लिए प्रयासरत है। पायलट परियोजना के परवान चढ़ने से सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। उधर नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत हर घर को कार्यालय से जोड़कर एक बार कोड अलाट किया जाएगा। इससे निष्पक्षता के साथ-साथ साफ-सफाई भी रहेगी।

chat bot
आपका साथी