फतेहपुर उपचुनाव में 87,222 मतदाता डालेंगे वोट

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 30 अक्टूबर को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:19 PM (IST)
फतेहपुर उपचुनाव में 87,222 मतदाता डालेंगे वोट
फतेहपुर उपचुनाव में 87,222 मतदाता डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 30 अक्टूबर को 87,222 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें से 43158 पुरुष व 42528 महिला मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 1507 पुरुष व 29 महिला सर्विस मतदाता डाक मत पत्र से अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 111 मतदान केंद्रों के अलावा कोविड मरीजों की सुविधा के लिए 30 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 33 संवेदनशील व पांच अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

ये होंगे आदर्श मतदान केंद्र

नेरना दो, तीन व चार तथा रियाली को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। बरोट एक व सुनेत एक मतदान केंद्र का जिम्मा महिला अधिकारियों के पास रहेगा। बरोट दो मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया की जिम्मेदारी दिव्यांग मतदान अधिकारियों के पास रहेगी।

यह भी है स्थिति

विधानसभा क्षेत्र के तहत पौंग टापू पर स्थित सथ कुठेड़ा मतदान केंद्र पर 96 पंजीकृत मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में इस मतदान केंद्र में 82 व वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में 81 मतदाताओं ने वोट डाले थे। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में 80,793 पंजीकृत मतदाताओं में से 58,665 ने मतदान किया था। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में 85,410 मतदाताओं में से 59,588 ने मतदान किया था।

---------------

मतदान के दौरान शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक व प्रेरित करने के लिए हर मतदान केंद्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

-डा. निपुण जिदल, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा

chat bot
आपका साथी