धंगड़ पंचायत में 80 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका

नगरोटा सूरियां खंड की पंचायत धंगड़ में कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन उप स्वास्थय केंद्र धंगड़ में किया गया। जिसमें पंचायत के 80 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस कैंप में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:00 AM (IST)
धंगड़ पंचायत में 80 लोगों ने लगवाया कोविड-19 का टीका
धंगड़ में कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन उप स्वास्थय केंद्र धंगड़ में किया गया।

बिलासपुर (कांगड़ा)।  नगरोटा सूरियां खंड  की पंचायत धंगड़ में कोविड-19 टीकाकरण कैंप का आयोजन उप स्वास्थय केंद्र धंगड़ में किया गया। जिसमें पंचायत के 80 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस कैंप में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

इस कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को निशुल्क टीकाकरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से यह आग्रह किया की किसी अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास करें। जिसमें उप स्वास्थय केंद्र धांगड़ से स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने विशेष रूप में अपनी सेवाएं दी।

साथ ही ग्राम पंचायत प्रधान विपन कुमार व उपप्रधान जोगिंदर सिंह व गांववासियों ने सरकार से अपील भी की कि आगे भी इसी तरह इन कैंपों का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाए ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

chat bot
आपका साथी