जोगेंद्रनगर में कोरोना संक्रमण के सामने आए 72 नए मामले

सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर चिकित्सा खंड पधर व लडभड़ोल में आज लिए गए कुल 198 रैपिड एंटिजन कोविड 19 सैंपल्स में से 72 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में 6 तथा चिकित्सा खंड पधर के अंतर्गत 4 आरटीपीसीआर सैंपल्स भी लिए गए हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:28 PM (IST)
जोगेंद्रनगर में कोरोना संक्रमण के सामने आए 72 नए मामले
लडभड़ोल में आज 72 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।

राजेश शर्मा ,जोगेंदर नगर। उपमंडल जोगेंद्ररनगर के अंतर्गत सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर, चिकित्सा खंड पधर व लडभड़ोल में आज लिए गए कुल 198 रैपिड एंटिजन कोविड 19 सैंपल्स में से 72 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में 6 तथा चिकित्सा खंड पधर के अंतर्गत 4 आरटीपीसीआर सैंपल्स भी लिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से आज पांच बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार उप मंडल जोगिन्दर नगर के अंतर्गत कुल 198 लोगों के रैपिड एंटीजन टैस्ट के अंतर्गत कोविड 19 सैंपल लिए गए जिसमें से 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा 10 आरटीपीसीआर सैंप्लस भी लिये गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लडभड़ोल चिकित्सा खंड में 53 रैट सैंप्लस लिए गए जिसमें से 24 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें सिविल अस्पताल लडभड़ोल में लिए गए 43 में से 21, पीएचसी लांगणा में 6 में से 2 तथा पीएचसी मकरीड़ी में चार में से एक सैंप्लस की रिपोर्ट पॉजिटिव शामिल है।

जबकि सिविल अस्पताल जोगिन्दर नगर में आज लिए गए कुल 90 रैपिड एंटिजन टैस्ट में से 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह पधर चिकित्सा खंड के अंतर्गत लिये गए 55 रैट सैंप्लस में से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

chat bot
आपका साथी