चंबी में प्राकृतिक स्रोत से पानी भरने गई 60 वर्षीय महिला की गिरने से मौत Kangra News

Women Death चंबी गांव में एक बुजुर्ग महिला की प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाते समय गिरकर मौत हो गई। महिला का नाम दर्शना देवी व उम्र 60 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है महिला का पति अमरनाथ मानसिक रूप से बीमार है और एक लड़की है

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 10:43 AM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 12:39 PM (IST)
चंबी में प्राकृतिक स्रोत से पानी भरने गई 60 वर्षीय महिला की गिरने से मौत Kangra News
चंबी गांव में एक बुजुर्ग महिला की प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाते समय गिरकर मौत हो गई।

नगरोटा बगवां, जेएनएन। नगरोटा बगवां के चंबी गांव में एक बुजुर्ग महिला की प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाते समय गिरकर मौत हो गई। महिला का नाम दर्शना देवी व उम्र 60 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है महिला का पति अमरनाथ मानसिक रूप से बीमार है और एक लड़की है, जिसकी शादी हो चुकी है। उक्‍त महिला अक्सर अपने मायके में ही रहती थी। पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रत्‍यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

अंधेरे में महिला ने निगल ली गलत दवा, मौत

पुलिस थाना पंचरुखी के तहत मकोल पंचायत की 30 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। महिला बीमार थी और उसका उपचार चल रहा था। रविवार रात्रि घर में बिजली न होने के कारण उसने गलत दवा निगल ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे वीएमआरटी पालमपुर ले गए, लेकिन जहां उसकी मौत हो गई। वीरवार को उसके भतीजे की शादी की धाम थी और महिला की अचानक हुई मौत से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस थाना पंचरुखी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पालमपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी