खनियारा में बलिदानी सुनील जंग महंत वाटिका में स्थापित होगा 51 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

खनियारा में सुनील जंग महंत व अन्य कारगिल बलिदानियों को याद किया गया। पंचायत घर खनियारा परिसर से लेकर बलिदानी सुनील जंग महत वाटिका तक कैंडल मार्च निकाला गया। कारगिल शहीद अमर रहे के नारों के साथ वाटिका में पहुंच कर दो मिनट मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:18 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:18 AM (IST)
खनियारा में बलिदानी सुनील जंग महंत वाटिका में स्थापित होगा 51 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
खनियारा में सुनील जंग महंत व अन्य कारगिल बलिदानियों को याद किया गया।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। खनियारा में सुनील जंग महत व अन्य कारगिल बलिदानियों को याद किया गया। यहां पंचायत घर खनियारा परिसर से लेकर बलिदानी सुनील जंग महंत वाटिका तक कैंडल मार्च निकाला गया। भारत माता के जदघोष, कारगिल शहीद अमर रहे के नारों के साथ वाटिका में पहुंच कर दो मिनट मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। क्षेत्रवासियों ने भारी बारिश के बावजूद शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देसराज पठानिया ने कहा कि बलिदानी की कुर्बानियां व्यर्थ नहीं जाती। किसान सभा धर्मशाला के अध्यक्ष धनवीर ने कहा कि देश के प्रहरी की तरह वीर सैनिक सरहदों पर रक्षा करते हैं, इस लिए देश सुरक्षित है। बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजेश गोरा ने कहा कि बलिदानी सुनील जंग महत की शहादत को सलाम है। बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजिंद्र हिप्पी ने कहा कि सुनील जंग महत वाटिका को संवारने के लिए सभी को आगे आना होगा।

इस मौके पर जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि जागृति युवा मंच का अध्यक्ष रहते हुए यह वाटिका स्थापित की थी अब इस वाटिका के जीर्णोद्वार के लिए काम होगा। इसके लिए स्थानीय जनता, स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि खनियारा गांव में तीन शहीद हैं और तीनों बलिदानियों को वह मान सम्मान मिलना चाहिए जिसके वह हकदार है। ऐसे में सुनील जंग महत वाटिका में 51 फीट ऊंचा ध्वज स्थापित किया जाएगा।

समाज सेवी वीर सिंह ने कहा कि वाटिका को संवारने के लिए दिल खोलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन करने के लिए नीरज कुमार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बटवाल फाउंडेशन के वरिष्ठ संयुक्त सचिव शशि कुमार, समाज सेवी वरिष्ठ प्रचार सचिव सूरज कुमार, सोनू कुमार, मुकेश कुमार ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी