डंगोह गांव में 50 किसानों ने लिया जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर का लाभ

गांव डंगोह में वीरवार को खंड गगरेट के कृषि विशेषज्ञों ने एक जैविक खेती कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने जैविक खेती में उपयोगी तरल खादों के बारे में जानकारी दी गई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:11 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:11 PM (IST)
डंगोह गांव में 50 किसानों ने लिया जैविक खेती प्रशिक्षण शिविर का लाभ
गगरेट के कृषि विशेषज्ञों ने एक जैविक खेती कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

भद्रकाली, जेएनएन। भद्रकाली के नजदीकी गांव डंगोह में वीरवार को खंड गगरेट के कृषि विशेषज्ञों ने एक जैविक खेती कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 किसानों

ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों द्वारा, जीवामृत, बीजामृत, अग्निअस्त्र, नीम अस्त्र, घनिरी अस्त्र,जैविक खेती में उपयोगी तरल खादें , बर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ खाद,  मटका खाद,काऊ पैट पिट, आदि के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई।

डंगोह किसान संघ के प्रधान ठाकुर कुलदीप खरयाल ने भी किसानों को जैविक ब प्राकृतिक खेती को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर होशियार सिंह परमार, प्रताप सिंह, रूप सिंह , तरसेम सिंह, अजमेर सिंह,

कुलवंत सिंह, राकेश कुमार, केहर सिंह, सुरजीत, व महिला किसानों में, रमा देवी, अनिता, सृष्टा देवी, सावित्री देवी ने भाग लिया। किसानों को धनिया, मटर, पालक के बीज भी मुफ्त में बांटे गए।

chat bot
आपका साथी