28 लाख से बनी दो संपर्क सड़कें जनता के हवाले

संवाद सहयोगी पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को ग्राम पंचायत घनेटा में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:01 PM (IST)
28 लाख से बनी दो संपर्क सड़कें जनता के हवाले
28 लाख से बनी दो संपर्क सड़कें जनता के हवाले

संवाद सहयोगी, पालमपुर : विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शनिवार को ग्राम पंचायत घनेटा में अनुसूचित जाति घटक योजना में 28 लाख रुपये से बनी दो संपर्क सड़कों का लोकार्पण किया। 13.65 लाख से हरिजन बस्ती से महादेव भाग एक और 14.51 हरिजन बस्ती से महादेव भाग दो को लोगों को समर्पित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कि भौगोलिक परिस्थितियों में सड़कें ही आवागमन का मुख्य और सरल साधन हैं और सरकार हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने को प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सड़कों और पुलों के निर्माण तथा सड़कों के विस्तार पर 4,502 करोड़ रुपये का बजट में प्रविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों से छूटी बस्तियों और गांवों को सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़कों से जोड़ने के लिए 75 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने चौधरी बस्ती में सड़क निर्माण के लिए एक लाख और मुख्य सड़क से अभय सिंह के घर तक और लूनशु गांव तक सड़क का निर्माण का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, बीडीसी सदस्य पवन कपूर, द्रंग बीडीसी सदस्य सुनीता कुमारी, प्रधान घनेटा सीमा कुमारी, स्वरूप भाटिया, निहाल चंद, रमेश चंद, अशोक राणा, उपप्रधान रणवीर सिंह, हरनाम सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुनीष सहगल, बीडीओ संकल्प गौतम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी