Himachal Vidhansabha Session : शिमला विधानसभा में 300 जवानों का रहेगा कड़ा पहरा, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान विधानसभा में सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है। 300 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। रविवार शाम को ही जवानों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:05 PM (IST)
Himachal Vidhansabha Session : शिमला विधानसभा में 300 जवानों का रहेगा कड़ा पहरा, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
शिमला विधानसभा में 300 जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान विधानसभा में सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है। 300 जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है। रविवार शाम को ही जवानों ने अपनी ड्यूटी संभाल ली है।

पुलिस के अलावा होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। विधानसभा में बिना पास किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी प्रवेशद्वारों पर कंप्यूट्रीकृत जांच केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा में मोबाइल फोन, पेजर इत्यादि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। गेट पर क्यूआर कोड के माध्यम से फोटो युक्त ई-प्रवेश पत्र को लैपटाप के माध्यम से प्रमाणित किया जाएगा। कंप्यूट्रीकृत जांच केंद्रों पर हर व्यक्ति का डाटाबेस बनेगा जिसे पुलिस नियंत्रण कक्ष से मानिटर करती रहेगी।

ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान

मानसून सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बदलाव किया हैं। इसके तहत सत्र के दौरान सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक बालूगंज से कनेडी हाउस तक आम लोगों के गाड़ी लाने की इजाजत नहीं होगी। सोमवार को सत्र दो बजे से है। ऐसे में यह बदलाव मंगलवार से लागू होंगे। सड़क के किनारे गाडिय़ां पार्क करने पर भी रोक रहेगी। विधानसभा ड््यूटी आने वाले लोगों को कार्ड दिखाना होगा तभी वह यहां से गाड़ी लेकर आ सकेंगे। आपातकालीन गाडिय़ों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। विधानसभा व चौड़ा मैदान में स्थिति सामान्य होगी तो गाडिय़ां पहले की तरह चलने दी जा सकती हैं। विधानसभा मानसून सत्र तक यह बदलाव किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

हेडकाउंट कैमरा का भी प्रबंध

मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से मिलने आने वालों के लिए नोडल अधिकारी को लगाया गया है जो सारी व्यवस्था को देखेगा। सत्र के दौरान समस्त परिसर व सदन को दिन में एक बार सोडियम हाईपोक्लोराइड के साथ वाइप सैनेटाइज किया जाएगा। विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए इस बार वाहनों के नंबर पढऩे वाले सिस्टम को लागू करने के साथ हेडकांउट कैमरा का प्रबंध किया जा रहा है। सत्र के दौरान विधायक व मंत्री पोलीकार्बोनेट शीटों से अलग सीटों पर बैठेेंगे।

chat bot
आपका साथी