घमरेहड़ में 30 वर्षीय विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में पालमपुर अस्‍पताल रेफर

Married Women Attempt उपमंडल जोगेंद्रनगर में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की गंभीर हालत को देखते जोगेंद्रनगर अस्पताल से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया है। मामले को देखते हुए पुलिस ने विवाहित महिला के घर में भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 04:12 PM (IST)
घमरेहड़ में 30 वर्षीय विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में पालमपुर अस्‍पताल रेफर
उपमंडल जोगेंद्रनगर में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जोगेंद्रनगर, जेएनएन। उपमंडल जोगेंद्रनगर में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की गंभीर हालत को देखते जोगेंद्रनगर अस्पताल से सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया है। मामले को देखते हुए पुलिस ने विवाहित महिला के घर में भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस थाने के कार्यकारी थाना प्रभारी अर्जुन राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया पुलिस को रविवार को सिविल अस्पताल से सूचना मिली थी कि 30 वर्षीय विवाहित महिला की तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला की पहचान उषा देवी निवासी घमरेहड़ के रूप में हुई है। जिसने घर में मौजूद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

बेहोशी की हालत में विवाहित महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं आया। इसलिए सिविल अस्पताल पालमपुर रेफर करना पड़ा। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस थाने के एएसआइ हरीश कुमार ने बताया कि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बयान कलमबद्ध नहीं किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के जहरीले पदार्थ के सेवन की बात सामने आई है। स्वजनों और नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है।

chat bot
आपका साथी